रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. corona virus karisma kapoor donates to pm cares and maharashtra cm relief fund
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (17:56 IST)

कोरोना वायरस: करिश्मा कपूर ने पीएम केयर फंड और सीएम राहत कोष में दिया दान

Corona Virus
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचाया हुआ है। इस वायरस से अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस वायरस से लड़ने के लिए बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर मदद कर रहे हैं। अब कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी कूद गई हैं।

 
करिश्मा कपूर ने पीएम केयर फंड और महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में रुपए डोनेट किए हैं। करिश्मा कपूर ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। करिश्मा कपूर साथ उनकी बेटी समायरा और बेटे किआन ने भी योगदान किया है।
 
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'हमने डोनेट किया, आप भी प्लीज डोनेट करें। एक छोटा-सा योगदान कई जिंदगियों को बदल सकता है।' 
 
करिश्मा कपूर ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने कितना पैसा डोनेट किया है। लेकिन उन्होंने दूसरे लोगों को भी डोनेट करने के लिए प्रेरित किया है।