• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. case registered against elvish yadav for snake smuggling rave party allegations
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 3 नवंबर 2023 (10:48 IST)

मुश्किल में फंसे एल्विश यादव, कोबरा सांप की तस्करी और रेव पार्टी का लगा आरोप, केस दर्ज

मुश्किल में फंसे एल्विश यादव, कोबरा सांप की तस्करी और रेव पार्टी का लगा आरोप, केस दर्ज | case registered against elvish yadav for snake smuggling rave party allegations
Elvish Yadav accused of rave party: यूट्यूबर एल्विश यादव को 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर बनने के बाद जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है। बढ़ती लोकप्रियता के कारण बीते दिनों एल्विश से करोड़ों की फिरौती की भी मांग की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
अब एल्विश यादव के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, एल्विश पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप लगा है। इस मामले में एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज हुआ है।
 
नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से 5 कोबरा सांप बरामद किए है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो इसमें एल्विश यादव का नाम भी सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
 
बताया जा रहा है कि एक एनजीओ ने नोएडा पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद यह कारवाई की गई। एल्विश समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी तक एल्विश यादव की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 
 
खबरों के अनुसार सांप का जहर रेप पार्टी में नशे के लिए किया जाता था। एल्विश इन दिनों जियो प्लेटफॉर्म के नए रियालिटी शो 'टेम्टेशन आईलैंड' को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
साउथ एक्टर संग शादी रचाएंगी मृणाल ठाकुर! बोलीं- जब वो मिल जाए तो...