Hanuman Chalisa
Mon, 28 Sep 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Box Office, Hindi Medium, Half Girlfriend

बॉक्स ऑफिस: दूसरे वीकेंड में हाफ गर्लफ्रेंड से आगे निकली हिंदी मीडियम

बॉक्स ऑफिस
हाफ गर्लफ्रेंड और हिंदी मीडियम एक ही दिन प्रदर्शित हुई थी। हाफ गर्लफ्रेंड में सितारे हैं, बड़ा बैनर है जिसके कारण इस फिल्म ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली, लेकिन दूसरे वीकेंड के कलेक्शन की बात की जाए तो यह हिंदी मीडियम से पिछड़ गई। हिंदी मीडियम कंटेंट प्रधान फिल्म है। 
 
दूसरे वीकेंड पर हिंदी मीडियम ने 12.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि हाफ गर्लफ्रेंड 6.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई। यानी हिंदी मीडियम ने लगभग दोगुना कलेक्शन किया है। 
 
दोनों फिल्मों को रिलीज हुए दस दिन हो गए हैं। दस दिन में 'हाफ गर्लफ्रेंड' अब तक 55.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि हिंदी मीडियम मीडियम ने इतने ही दिनों में 37.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
जहां तक लाइफटाइम कलेक्शन की बात है तो 'हाफ गर्लफ्रेंड' 60 से 65 करोड़ के बीच सिमट जाएगी। यह कलेक्शन उम्मीद से कम हैं। हिंदी मीडियम का लाइफ टाइमल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये तक जा सकता है और यह फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। 
ये भी पढ़ें
यात्रा वृत्तांत : नवाबों के शहर लखनऊ में मेहमाननवाजी का लुत्फ