शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bigg Boss 13 : Khesari opens up about his ambitions
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 नवंबर 2019 (19:14 IST)

Bigg Boss 13 : खेसारी ने बताई ऐसी बात कि शेफाली बोली बाप रे बाप

Bigg Boss 13 : खेसारी ने बताई ऐसी बात कि शेफाली बोली बाप रे बाप - Bigg Boss 13 : Khesari opens up about his ambitions
बिग बॉस को शुरू हुए कई दिन हो गए। वाइल्ड कार्ड से एंट्री पाने वाले नए सदस्य भी पुराने हो गए हैं, लेकिन अभी भी एक-दूसरे को ठीक से जान नहीं पाए। 
 
भोजपुरी फिल्मों के खेसारी कितने बड़े स्टार हैं इस बात से कई लोग अंजान हैं। अब धीरे-धीरे खेसारी लाल यादव के बारे में वे जान भौंचक्के रह जाते हैं।  
 
वूट पर अनसीन अनदेखा में ऐसी ही क्लिप देखने को मिल जाती है। ताजा क्लिप में खेसारी और शेफाली जरीवाला बात कर रहे हैं। शेफाली पूछती हैं - कितनी फिल्म और गाने किए हैं आपने? 
 
खेसारी ने जवाब दिया - 'मैंने 67 फिल्मों में एक्टिंग की है और 4000 गाने गाए हैं।' यह सुन शेफाली दंग रह गईं और बोली- 'और ये कितने समय में की?' 
 
खेसारी ने जब कहा कि 2010 में तो शेफाली गणित करने लगीं- 'मतलब 2010 से पकड़े तो 9 साल हो गए, 10 हो जाएंगे बहुत जल्दी। 10 साल में ये, बाप रे बाप!!!' 
 
खेसरी कहते हैं - 'मैंने फिल्म 2011 से की। हर साल 70 से 80 गाने गाता हूं। फिल्म तो पहले एक साल में 11-11 करता था। 20 दिन में तो फिल्म खत्म कर लेता हूं।'
 
'फिर मेरे यहां बेटी का जन्म हुआ। बेटी ने कहा पापा आप तो बाहर ही रहते हो। तो मैंने काम कम कर दिया। अब साल में 7 फिल्मों पर आ गया।' 
 
इतने कम समय में इतना काम। शेफाली के साथ जिसने भी सुना दंग रह गया।