शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bajrangi Bhaijaan, Prem Ratan Dhan Paayo, Salman Khan, Mirch Masala
Written By

बजरंगी भाईजान को पछाड़ पाएगी प्रेम रतन धन पायो?

बजरंगी भाईजान को पछाड़ पाएगी प्रेम रतन धन पायो? - Bajrangi Bhaijaan, Prem Ratan Dhan Paayo, Salman Khan, Mirch Masala
बजरंगी भाईजान का तूफान अभी थमा नहीं है और चर्चा शुरू हो गई है कि क्या बजरंगी को सलमान की आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' पछाड़ पाएगी? यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है और दिवाली पर लंबी छुट्टियां होती हैं, लिहाजा इसका पूरा फायदा प्रेम रतन धन पायो को मिल सकता है। 
यह फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की है। इस बैनर ने सलमान के साथ मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्में बनाई हैं। तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इसके आधार पर माना जा सकता है कि प्रेम रतन धन पायो, बजरंगी भाईजान से आगे निकल सकती है। 
दूसरी ओर दिवाली पर सलमान की रिलीज अधिकांश फिल्में असफल रही हैं। चाहे वो 'क्योंकि' हो या 'जानेमन'। लेकिन तब की बात ओर थी। अब सलमान सुपरस्टार हैं और अपने दम पर कभी भी फिल्म को कामयाब बना सकते हैं। 

 
हालांकि प्रेम रतन धन पायो का बजरंगी भाईजान से आगे निकलना आसान नहीं होगा क्योंकि बजरंगी ने जो सफलता हासिल की है, वैसी सफलता सभी फिल्मों को नहीं मिलती है।