शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Badrinath Ki Dulhania, Varun Dhawan, Box Office
Written By

बद्रीनाथ की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन

बद्रीनाथ की दुल्हनिया का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन - Badrinath Ki Dulhania, Varun Dhawan, Box Office
छ: दिन बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने पूरे कर लिए हैं और बॉख्स ऑफिस पर हर दिन फिल्म के लिए शानदार रहा है। वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली यह फिल्म वीकडेज़ में भी अच्छा कर रही है। 
पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 14.75 करोड़, तीसरे दिन 16.05 करोड़, चौथे दिन 12.08 करोड़, पांचवे दिन 7.15 और छठे दिन 5.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया है। छ: दिनों में फिल्म 68.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 

 
पहला सप्ताह पूरा होने तक फिल्म का 73 करोड़ रुपये के आसपास होगा। फिल्म की लागत और स्टारकास्ट को देखते हुए ये कलेक्शन बेहतरीन है। 
 
सौ करोड़ होंगे या नहीं? यह सवाल पूछा जा रहा है। इसमें कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। दूसरे वीकेंड पर यह फिल्म बीस करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है और दूसरे सप्ताह के समाप्त होने के पूर्व फिल्म का नाम सौ करोड़ क्लब में दाखिल होने की पूरी संभावना है। 
ये भी पढ़ें
फिल्लौरी की कहानी