• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Athiya Shetty clarifies on alleged party of strip club with kl rahul
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : रविवार, 28 मई 2023 (15:46 IST)

क्या अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल संग 'स्ट्रिप क्लब' में की पार्टी? एक्ट्रेस ने दी सफाई

क्या अथिया शेट्टी ने पति केएल राहुल संग 'स्ट्रिप क्लब' में की पार्टी? एक्ट्रेस ने दी सफाई | Athiya Shetty clarifies on alleged party of strip club with kl rahul
Athiya Shetty : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी बीते दिनों क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अथिया और केएल राहुल इन दिनों लंदन गए हुए हैं। यहां केएल राहुल अपनी चोट का इलाज करा है। इसी बीच लंदन के एक क्लब से अथिया और केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
 
इस वीडियो में दावा किया गया कि यह कपला 'स्ट्रिप क्लब' में पार्टी कर रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद लोगों ने अथिया और केएल राहुल को जमकर ट्रोल किया। वहीं अब अथिया ने इन खबरों का खंडन करते हुए अपनी सफाई दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
अथिया ने लिखा, मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं और जवाब नहीं देती, लेकिन कभी-कभी अपने लिए खड़ा होना जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त एक जगह पर गए थे, जैसा कि कोई भी करता है। चीजों को संदर्भ से बाहर करना बंद करें, और पहले अपने तथ्यों की जांच करें। शांति और प्यार।'
 
बता दें कि केएल राहुल आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त पहुंचे थे।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
बिग बजट की फिल्मों में लीड रोल नहीं मिलते : नवाजुद्दीन सिद्दीकी