• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aryan khan bail hearing in drugs case
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (12:21 IST)

क्या मां का बर्थडे घर पर मना पाएंगे आर्यन खान? आज होगी बेल पर सुनवाई

क्या मां का बर्थडे घर पर मना पाएंगे आर्यन खान? आज होगी बेल पर सुनवाई - aryan khan bail hearing in drugs case
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का 8 अक्टूबर को जन्मदिन है। वहीं उनके बेटे आर्यन खान को कोर्ट ने ड्रग्स केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आज आर्यन खान की जमानत की सुनवाई मुंबई के कोर्ट में होनी है।

 
सभी कि निगाहें इसी तरफ टिकी है कि क्या आर्यन को आज बेल मिलेगी या जेल? शुक्रवार को 12:30 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। आर्यन खान की तरफ से वकील सतीश मानशिंदे केस लड़ रहे हैं। 
 
खबरों के अनुसार अगर आर्यन खान की जमानत याचिका खा‍रिज हुई तो उन्हें आर्थर रोड़ जेल ले जाया जाएगा। मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी की टीम ने छापेमारी करके ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। एनसीबी ने आर्यन खान के साथ 7 और लोगों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की थी।
 
एनसीबी की टीम ने घंटों पूछताछ के बाद आर्यन खान और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आर्यन और अन्य को एक बार फिर 24 घंटे के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। अगले दिन वापस आर्यन को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उनकी हिरासत 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। 
 
आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीसी की 8सी, 20बी, 27 और 35 की धारा में केस दर्ज किया गया है। आर्यन खान पर ड्रग्स खरीदने बेचने का आरोप है। इसके अलावा उनके पास से 5 ग्राम एमडी, 13 ग्राम कोकिन और 21 ग्राम चरस बरामद की गई है। उनके पास से एमडीएमए की 22 गोलियां भी मिली है। आर्यन खान से 1.33 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है। 
 
ये भी पढ़ें
हमारी गाय नहीं मिल रही है : रोमांस का गोबर हो गया चुटकुले में