• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anushkasharmaviratkohlibacktogetherrelationship
Written By

क्या विराट कोहली-अनुष्का शर्मा फिर हैं साथ?

anushkasharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी को लेकर बहुत कुछ लिखा गया परंतु दोनों ने ही इस पर कुछ कहने से परहेज किया। हालांकि, सभी ने देखा कैसे विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का से चिढ़ने वालों को आड़े हाथों लिया। यह जोड़ा हाल ही में एक साथ एक नामचीन फूड जाइंट में भी नजर आया। तो क्या मान लिया जाए कि दोनों फिर से हैं साथ? 
 
इन दोनों के एक करीबी सूत्र की मानें तो, "विराट और अनुष्का फिर से हाल ही में जुड़े हैं और तब से लगातार एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। जब भी हो पाता है वे लोग मिलते हैं डिनर डेट्स पर साथ जाते हैं और दोस्तों के यहां मिलते हैं। अनुष्का के जन्मदिन के समय दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि अनुष्का सुल्तान की शूटिंग में व्यस्त थीं और विराट आईपीएल में। विराट ने अनुष्का को एक बड़ा सा बुके भेजा, उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने लगे।" 
 
इस सूत्र के अनुसार दोनों के बीच चीजें धीमी गति से सामान्य हो रही हैं और दोनों इस बात को उजागर नहीं करना चाहते। अगर यह सच है तो विरूष्का के फैंस के लिए यह निश्चिततौर पर अच्छी खबर है। 
ये भी पढ़ें
गर्लफ्रेंड के साथ रहने से वरूण धवन को रोका पापा डेविड धवन ने?