• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharmas black dress in sunny photoshoot virat kohli reaction
Written By
Last Modified: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (17:20 IST)

ब्लैक ड्रेस में धूप का आनंद लेती नजर आईं अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली ने किया यह कमेंट

ब्लैक ड्रेस में धूप का आनंद लेती नजर आईं अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली ने किया यह कमेंट - anushka sharmas black dress in sunny photoshoot virat kohli reaction
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अनुष्का अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह धूप का आनंद लेती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अनुष्का ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। सूरज की रोशनी में अनुष्का शाइन करती नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'सूरज चमक रहा था, मौसम सुहाना था, पोज करने का मन... बाकि इस गाने की लाइन भूल गई।'
 
अनुष्का की इन तस्वीरों को विराट कोहली ने क्लिक की है और फैंस उनकी फोटोग्राफी स्किल के दीवाने हो गए हैं। अनुष्का की इन प्यारी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं अनुष्का के पति ‍विराट कोहली ने भी 3 दिल वाली इमोजी शेयर की है। 
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इस साल जनवरी में एक बेटी के माता-पिता बने हैं। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से दूर अपनी बेटी वामिका के साथ समय बिता रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
करण जौहर बोले- यूपी में शूटिंग, मतलब बन गई कहानियां