शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma, Virat Kohli, Virushka, Mumbai Reception, Sabyasachi Outfit
Written By

ग्रांड रिसेप्शन में विरुष्का के लिबास की खास बातें

ग्रांड रिसेप्शन में विरुष्का के लिबास की खास बातें - Anushka Sharma, Virat Kohli, Virushka, Mumbai Reception, Sabyasachi Outfit
फाइनली अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का आखिरी और दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में हुआ। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई बड़ी सेलीब्रिटीज़ की मौजूदगी में हुए इस रिसेप्शन में अनुष्का और विराट ज़ोरदार लग रहे थे। जहां दिल्ली में हुए पहले रिसेप्शन में अनुष्का ने सब्यसाची की डिज़ाइन की बनारसी साड़ी और विराट ने शेरवानी पहनी थी, वहीं इस बार भी उन्होंने सब्यसाची की डिज़ाइन ही चुनी। 
 
अनुष्का ने स्मोकी ग्रे कलर का लहंगा पहना था, जो सेक्विन यानी साड़ियों में लगने वाले छोटे-छोटे चमकीले सितारे के टुकड़ों से बना। इस शानदार गाउन पर उन्होंने लखनऊ के हैंड क्राफ्टेड नेकलेस और इयरिंग पहने। वहीं विराट ने इंडिगो वेलवेट नेवी ब्लू कलर के ब्लेजर के साथ व्हाइट कलर का जोधपुरी ट्राउजर पहना। इसके साथ ही उन्होंने डार्क ब्राउन शूज कैरी किए।
 
मुंबई में लोअर परेल स्थित सेंट रेगिस होटल में यह रिसेप्शन हुआ और अनुष्का यहां के कॉम्प्लीमेंट्री ब्राइडल सुईट में तैयार हुईं। विरुष्का बहुत ही प्यारे लग रहे थे। इस ग्रांड रिसेप्शन में मुंबई की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। 
 
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सैफ की बेटी सारा अली, बेटा इब्राहिम, माधुरी दीक्षित, रेखा, कंगना रनौट, लारा दत्ता, श्रीदेवी, बोनी कपूर, अनुष्का के बेस्ट फ्रेंड्स करण जौहर और मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, नीता अंबानी सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, डायना पेंटी, बोमन ईरान, प्रसून जोशी, आदित्य रॉय कपूर, विधु विनोद चोपड़ा, राजू हिरानी, रमेश तौरानी और एआर रहमान जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 
ये भी पढ़ें
अपने बर्थडे पर सलमान दे रहे हैं अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट