• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anubhav sinha challenge nation to kneel in front of minorities
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 5 जून 2020 (14:24 IST)

अनुभव सिन्हा ने दिया चैलेंज, बोले- देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पर झुक कर...

अनुभव सिन्हा ने दिया चैलेंज, बोले- देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पर झुक कर... - anubhav sinha challenge nation to kneel in front of minorities
आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी फिल्में बनाने वाले बॉलीवुड निर्देशक अनुभव सिन्हा अपने बेबाक अंदाज और विचारों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाल ही ऐसा ही एक विचार शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए लोगों को अलसंख्यकों के आगे एक घुटने पर झुकने का चैलेंज दिया है।

अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं हिंदुस्तानियों को चैलेंज करता हूं, एक तारीख तय करो और देश के अल्पसंख्यकों के सामने एक घुटने पर झुक कर दिखाओ। करते हो 2 अक्टूबर को? माफी मांगते हैं इतने सालों की। ट्विटर और फेसबुक से आगे निकलो।' 
 
अनुभव सिन्हा ने इसके बाद एक ट्वीट और किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सब को गिन रहा हूं। दलित, आदिवासी सब।' अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके इस ट्वीट का समर्थन कर रहा है, तो कोई विरोध कर रहा है। 
 
बता दें कि अनुभव सिन्हा अपनी फिल्मों के जरिए, तो समाज पर सोच और रूढ़िवादिता पर चोट करते हैं, वही सोशल मीडिया पर अपने आइडिया और विचारों के जरिए सरकार और अन्य गलत चीजों पर कटाक्ष करते हैं। जिसे लेकर वह कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं।
 
ये भी पढ़ें
दीपिका पादुकोण ने शेयर किया कान्स का थ्रोबैक वीडियो, कैप्शन देख कार्तिक आर्यन ने पूछ डाला यह सवाल