शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Alia-Dhoni
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 दिसंबर 2014 (15:27 IST)

आलिया भट्‍ट होंगी मिसेस धोनी!

आलिया भट्‍ट होंगी मिसेस धोनी! - Alia-Dhoni
खिलाडियों के जीवन पर बनी फिल्मों 'भाग मिल्खा भाग' और 'मेरी कॉम' की सफलता के बाद अब भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंग धोनी के जीवन पर एक फिल्म बन रही है। इस फिल्म के लिए कास्टिंग पूरी कर ली गई है।  
धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म को बनाने की जिम्मेदारी नीरज पांडे के हाथों में है और उन्होंने इसकी स्टार कास्ट को लगभग फायनल कर लिया है। 
 
ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म में धोनी की भूमिका में नजर आएंगे। तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार राम चरन तेजा संभवतया सुरेश रैना का रोल करेंगे।  धोनी की पत्नी साक्षी की भूमिका के लिए आलिया भट्ट का नाम सबसे ऊपर है। 
 
सूत्र तो यह भी कह रहे हैं कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी खास भूमिका में नजर आएंगे।  ऐसी भी चर्चाएं हैं कि सोनम कपूर के साथ 'खूबसुरत' फिल्म में नजर आए फवाद खान विराट कोहली का रोल निभाएंगे औरे बिग बॉस सीजन 8 के प्रतियोगी गौतम गुलाटी को जहीर खान की भूमिका दी गई है। आफताब शिवदासानी फिल्म में जोगिंदर शर्मा के रूप में नजर आंएगे।