मंगलवार, 1 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. akshay kumar starring housefull 5 box office collection day 2
Last Modified: रविवार, 8 जून 2025 (14:39 IST)

अक्षय कुमार ही हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 2 दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Housefull 5 Box Office Collection
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे मौजूद है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करते हुए साल 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी। 
 
'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24.35 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। अब फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। 
 
फिल्म ने दूसरे दिन 32.38 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इसी के साथ दो दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.73 करोड़ रुपए हो गया है। रविवार को 'हाउसफुल 5' के कलेक्शन में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। 
बता दें कि 'हाउसफुल 5' एक क्रूज पर सेट कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, समेत कई कलाकार है। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। 
ये भी पढ़ें
मास्क लगाकर सिनेमाघर के बाहर पहुंचे अक्षय कुमार, हाउसफुल 5 को लेकर जानी दर्शकों की प्रतिक्रिया