मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Kesari, Karan Johar, Battle of Saragarhi, Anurag Singh
Written By

अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम होगा 'केसरी'

अक्षय कुमार की नई फिल्म का नाम होगा 'केसरी' - Akshay Kumar, Kesari, Karan Johar, Battle of Saragarhi, Anurag Singh
बॉलीवुड में काफी समय से एक बड़ी फिल्म बनाने की चर्चा हो रही थी, जो कि 'सारागढ़ी की लड़ाई' पर आधारित है। इसके लिए राजकुमार संतोषी, सलमान खान, करण जौहर और यहा तक कि अजय देवगन का नाम भी सामने आया था। अब अक्षय कुमार ने इस फिल्म का खुलासा कर दिया है। 


 
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है। फिल्म का नाम 'केसरी' होगा जिसे करण जौहर और अक्षय कुमार प्रोड्युस कर रहे हैं। इसके अलावा अक्षय फिल्म में मुख्य किरदार भी होंगे। अनुराग सिंह फिल्म निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 2019 की होली पर प्रदर्शित होगी। यह सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। 
 
गौरतलब है कि अजय देवगन और राजकुमार संतोषी भी इसी विषय पर फिल्म बना रहे हैं। अक्षय वाली फिल्म में पहले सलमान खान भी निर्माता थे, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। संभवत: अजय देवगन से अपनी दोस्ती के चलते उन्होंने ऐसा किया है।