Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Shivaay

ऐ दिल पर भारी शिवाय... 3000 स्क्रीन्स में होगी प्रदर्शित

अजय देवगन
भारत में लगभग 5500 स्क्रीन्स ऐसे हैं जहां पर नई फिल्मों का प्रदर्शन होता है। दिवाली पर 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय' का प्रदर्शन होना है। थिएटर्स की मारामारी है और इसके बीच अजय देवगन ने बाजी मार ली है। उनकी फिल्म 'शिवाय' तीन हजार स्क्रीन्स में प्रदर्शित होगी जबकि 'ऐ दिल है मुश्किल' को ढाई हजार स्क्रीन्स पर ही संतोष करना होगा। इससे 'शिवाय' के बॉक्स ऑफिस पर अवसर बढ़ गए हैं। 
'शिवाय' का जबसे ट्रेलर जारी हुआ है फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बन गया है। यह अजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है और अजय सफलता के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। सिनेमाघर मालिकों के बीच भी यह फिल्म 'हॉट' है। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में अजय की फिल्म अच्छा व्यवसाय करती है इसलिए सिंगल स्क्रीन में 'शिवाय' की डिमांड ज्यादा है। ज्यादातर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने अजय की फिल्म को महत्व दिया है। दूसरी ओर 'ऐ दिल है मुश्किल' का फोकस मल्टीप्लेक्स है।  
 
ये भी पढ़ें
नव्या नवेली की छवि धूमिल करने पर श्वेता बच्चन की मीडिया को लताड़