Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn, Priyadarshan, Akshay Kumar

अक्षय कुमार की जगह अजय देवगन ने ली इस फिल्म में

Ajay Devgn
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने अनेक सफल फिल्में साथ में की हैं। कुछ वर्ष पूर्व प्रियदर्शन ने ब्रेक ले लिया था। अब वे फिर से हिंदी फिल्मों में शुरुआत करना चाहते हैं और अपने प्रिय हीरो अक्षय कुमार को लेकर उन्होंने एक फिल्म की प्लानिंग भी की। 


 
वे अक्षय को लेकर मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रिमेक बनाने वाले थे। मलयालम फिल्म में मोहनलाल ने यह किरदार निभाया था जो हिंदी में अक्षय निभाने वाले थे। अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद भी आई, लेकिन वे इतने ज्यादा व्यस्त हैं कि प्रियदर्शन की फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पाए। वे अगले दो वर्षों तक व्यस्त हैं और प्रियदर्शन इतना इंतजार नहीं कर सकते। 
 
खबर है कि उन्होंने अजय देवगन से सम्पर्क किया। अजय को स्क्रिप्ट पसंद आई और वे प्रियन की फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। प्रियन और अजय इसके पहले 'आक्रोश' (2010) और 'तेज' (2012) में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में असफल रही थीं। 
ये भी पढ़ें
गोलमाल 4 के बाद अजय-रोहित की एक और फिल्म फाइनल!