रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. after car accident malaika arora to be discharged from hospital
Written By
Last Modified: रविवार, 3 अप्रैल 2022 (11:45 IST)

कार एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं मलाइका अरोरा की हेल्थ? सिर में लगी थी चोट

malaika arora
बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोरा बीते दिनों एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गई थीं। इस हादसे में मलाइका की आंखों और सिर पर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब मलाइका की लेटेस्ट हेल्थ अपटेड सामने आई है।

 
मलाइका अरोरा को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मलाइका का सीटी स्कैन भी हुआ जो कि ठीक निकला है। इससे पहले मलाइका की बहन अमृता अरोरा ने कहा था कि मलाइका की हेल्थ बेहतर हो रही है। 
 
अमृता अरोरा ने बताया, मलाइका को कुछ टांके लगे हैं और वह पहले से बेहतर है। उसके सिर में कोई बड़ी चोट नहीं आई है क्योंकि उसके सिर के बगल में कुशन था। 
 
खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ने बताया, दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी की दूरी पर हुई। जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन आपस में टकरा गए और दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक वहां से भाग गए और इसलिए किस तरह की चोटें आई हैं यह स्पष्ट नहीं है।
 
ये भी पढ़ें
'लॉक अप' के कैदियों पर भड़के पायल रोहतगी के मंगेतर संग्राम सिंह, बोले- 100 कुत्ते चाहकर भी...