• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Advance Booking, Shivaay, Ae Dil Hai Mushkil, Box Office
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 (12:06 IST)

एडवांस बुकिंग रिपोर्ट... शिवाय से ऐ दिल है मुश्किल आगे

ऐ दिल है मुश्किल
28 अक्टूबर से बॉक्स ऑफिस पर घमासान मचने वाला है। ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय इस दिन प्रदर्शित हो रही हैं। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे रहेगी, लेकिन एडवांस बुकिंग के मामले में 'ऐ दिल है मुश्किल' ने 'शिवाय' पर बढ़त खबर लिखे जाने तक बना ली है। संभव है कि रात तक स्थिति में बदलाव आ जाए। 
ऐ दिल है मुश्किल की तरफ मल्टीप्लेक्स ऑडियंस का झुकाव ज्यादा है इसलिए भी एडवांस बुकिंग में बढ़त झलक रही है क्योंकि ये दर्शक पहले से टिकट बुक कराने में विश्वास रखते हैं। दूसरी ओर शिवाय का जोर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में ज्यादा है जहां पर एडवांस बुकिंग कम ही होता है। 
 
पहले वीकेंड के अब तक 25 प्रतिशत टिकट 'ऐ दिल है मुश्किल' के बुक हो चुके हैं। दिल्ली, बंगाल, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में फिल्म को लेकर खासा क्रेज है। यहां पर ऐ दिल है ने शिवाय पर खासी बढ़त बना रखी है। 
 
शिवाय के लगभग 20 प्रतिशत टिकट बिक चुके हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शिवाय ने 'ऐ दिल है मुश्किल' पर बढ़त बना रखी है। 
 
पहले दिन के आंकड़े के सभी अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन कौन आगे रहेगा इसको लेकर कोई भी आश्वस्त नहीं है। 
ये भी पढ़ें
73% शिवाय देखना चाहते हैं... ऐ दिल है मुश्किल 11%