Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aamir Khan, Dangal, Box Office

दंगल का 125 करोड़ रुपये का धमाका

आमिर खान
इस वर्ष को समाप्त होने में कुछ शुक्रवार बाकी हैं। इस दौरान वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'दंगल' क्रिसमस वाले सप्ताह में प्रदर्शित होने वाली है जिसमें आमिर खान लीड रोल में हैं। आमिर और क्रिसमस का अनोखा नाता है। गजनी, 3 इडियट्स, तारे जमीं पर, पीके जैसी आमिर अभिनीत फिल्में क्रिसमस पर ही प्रदर्शित हुई हैं और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है। 
 
दंगल प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह फिल्म शानदार सफलता अर्जित करेगी। बहस तो इस बात पर है कि फिल्म तीन सौ करोड़ का कलेक्शन करेगी या चार सौ करोड़ का। वैसे 'दंगल' पहले शो से ही कमाई शुरू कर देगी। 
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि 'दंगल' सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। 25 करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार-प्रसार और प्रिंट्स पर लगाए जाएंगे। सैटेलाइट, म्युजिक और विभिन्न राइट्स के जरिये 125 करोड़ रुपये प्रदर्शन के पूर्व ही मिल चुके हैं। यानी कि फिल्म पहले दिन से ही कमाई शुरू कर देगी। ये आमिर की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन का  कमाल है। 

ये भी पढ़ें
मलाइका और अरबाज ने तलाक की प्रक्रिया शुरू की