• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 50000 shahrukh khan fans to come together to watch first day first show of pathaan
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (12:10 IST)

फिल्म 'पठान' के लिए शाहरुख खान के फैन क्लब ने बनाया खास प्लान, 50 हजार फैंस देखेंगे फर्स्ट डे-फर्स्ट शो

फिल्म 'पठान' के लिए शाहरुख खान के फैन क्लब ने बनाया खास प्लान, 50 हजार फैंस देखेंगे फर्स्ट डे-फर्स्ट शो | 50000 shahrukh khan fans to come together to watch first day first show of pathaan
बॉलीवुड सुपरस्टार करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। फैंस शाहरुख की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई फैंस ने इस फिल्म को देखने के लिए कई तैयारियां भी कर रखी है। खबरों के अनुसार शाहरुख के 50 हजार फैंस ने 'पठान' के फर्स्ट डे-फर्स्ट शो की बुकिंग की है।

 
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के एक स्पेशल फैन क्लब ने पठान की रिलीज पर खास आयोजन किया है जिसमें 50 हजार फैंस इस मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख सकते हैं। इस फैन क्लब ने भारत के 200 से अधिक शहरों में पठान के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का आयोजन किया है।
 
फैन क्लब शाहरुख खान यूनिवर्स के को-फाउंडर यश परयानी ने पिंकविला से बातचीत के दौरान बताया कि वे देश के 200 शहरों में पठान मूवी के शो अरेंज कराएंगे। ये सारे फर्स्ट डे फर्स्ट शो होंगे। देश के कुल 50 हजार फैंस को शाहरुख खान की इस मूवी का पहला शो दिखाया जाएगा।
 
शाहरुख खान के फैंस 'पठान' की रिलीज को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस फैन क्लब ने शाहरुख खान की इस मूवी का स्वागत बैंड-बाजे के साथ करने का फैसला लिया है। जहां भी शोज होंगे वहां ढोल-नगाड़े भी बजेंगे। 
 
बता दें कि शाहरुख खान की 'पठान' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब पठान के ट्रेलर को दुबई की बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया जाएगा। फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
फिल्म 'कुत्ते' में अपने किरदार को लेकर अर्जुन कपूर ने कही यह बात