शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

शाहरुख खान का पुलिस प्रोटेक्शन हटाया गया

शाहरुख खान
PR


मुंबई पुलिस द्वारा सुपरस्टार शाहरुख खान को दिया गया प्रोटेक्शन हटा दिया गया है। वर्ष 2008 से शाहरुख खान को प्रोटेक्शन दिया गया था क्योंकि इंडियन मुजाहिदीन ने उन पर हमला करने की धमकी दी थी। तब से आठ कांस्टेबल दो शिफ्ट में शाहरुख की सुरक्षा में लगे हुए थे।

हाल ही में इस बात की समीक्षा की गई और ये महसूस हुआ कि शाहरुख को अब सुरक्षा की जरूरत नहीं है। शाहरुख को लश्कर-ए-ताइबा ने भी धमकी दी थी। शाहरुख खान अपने निजी गार्ड भी रखते हैं और हमेशा सुरक्षा के घेरे में चलना पसंद करते हैं।

शाहरुख के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां मिलती रहती है और समय-समय पर उन्हें पुलिस द्वारा प्रोटेक्शन दिया जाता है।