• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

रणबीर के बाद दीपिका को पसंद आए रणवीर

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने अब तक एक फिल्म की है। बैंड बाजा बारात। लेकिन एक फिल्म पुराने इस हीरो के साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां फिल्म करना चाहती हैं। पहले सोनाक्षी सिन्हा ये ख्वाहिश प्रकट कर चुकी है और अब ऐसा कहा है दीपिका पादुकोण ने।

FILE
दीपिका का कहना है कि उन्होंने बैंड बाजा बारात देखी है और उन्हें रणवीर में दम नजर आया है। उनका अभिनय और स्क्रीन प्रजेंस देखते ही बनते हैं। यदि उन्हें मौका मिलता है तो वे रणवीर के साथ काम करना पसंद करेंगी।

रणवीर और रणबीर, इन नामों में जरा-सा फर्क है। शायद एक कारण ये भी हो सकता है जो दीपिका को रणवीर के प्रति आकर्षित करता हो।