गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By भाषा

रणबीर कपूर आर.के.बैनर तले नहीं बनाएंगे फिल्म

रणबीर कपूर
PR
बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलो की धड़कन रणवीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नहीं करेंगे। रणवीर कपूर ने कहा ‘फिल्म बनाने में मुझे अभी कोई दिलचस्पी नही है। यदि मैं फिल्म बनाऊंगा भी तो अपने बैनर की स्थापना कर बनाऊंगा। उन्होंने कहा मेरे दादा राजकपूर ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड के पहले शो-मैन राजकपूर ने महज 24 वर्ष की उम्र में वर्ष 1948 में आर.के.फिल्मस की स्थापना कर बरसात, आवारा, श्री 420, बूट पालिश, जागते रहो, जिस देश में गंगा बहती है, संगम, मेरा नाम जोकर, जैसी कई यादगार फिल्में बनाई हैं।

वर्ष 1988 में राजकपूर की मौत के बाद उनके पुत्र रणधीर कपूर ने आर.के.बैनर तले हिना, राजीव कपूर ने प्रेम ग्रंथ और ऋषि कपूर ने आ अब लौट चले जैसी फिल्मों का निर्माण किया। 1998 मे प्रदर्शित आ अब लौट चले इस प्रतिष्ठित बैनर की अंतिम फिल्म है।(भाषा)