• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
  6. प्रियंका चोपड़ा - सेक्सिएस्ट बैक इन बी-टाउन
Written By समय ताम्रकर

प्रियंका चोपड़ा - सेक्सिएस्ट बैक इन बी-टाउन

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा न केवल अभिनय में बल्कि सेक्स अपील चार्ट्स में भी अपना दबदबा रखती हैं। इसकी मिसाल है एक सर्वेक्षण, जिसे एक वेबसाइट ने करवाया। ‘सेक्सिएस्ट बैक्स इन बी-टाउन’ की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम पहले नंबर पर आया। प्रियंका ने 26.05 प्रतिशत वोट हासिल किए। प्रियंका ने खुशी जाहिर करते हुए कहा ‘मैं बहुत खुश हूं और इसका सारा श्रेय मेरे ट्रेनर को जाता है।‘


प्रियंका से जुड़े एक दोस्त का कहना है ‘प्रियंका बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं और ये बात उनकी पहली फिल्म से ही लागू है। वे कितनी भी व्यस्त हों, लेकिन जिम और योग करना कभी नहीं भूलती। वे अपनी बैलेंस डाइट को भी उतना ही महत्व देती हैं। सुपर टोंड बॉडी के कारण उनकी हमेशा ही प्रशंसा हुई है।‘

IFM