• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Sexy Actress of 2020, Disha Patani, Urvashi Rautela, Kiara Advani, Sunny Leone
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (17:47 IST)

दिशा पटानी 2020 की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस, सनी लियोनी खिसक कर पांचवें नंबर पर

दिशा पटानी 2020 की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस, सनी लियोनी खिसक कर पांचवें नंबर पर  | Sexy Actress of 2020, Disha Patani, Urvashi Rautela, Kiara Advani, Sunny Leone
वर्ष 2020 को लेकर वेबदुनिया पर सर्वेक्षण किया गया। जिसमें एक प्रश्न था कि वर्ष 2020 की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस आप किसे मानते हैं?  लोगों ने वोट देकर अपनी पसंद आई और अब परिणाम की बारी है।  
 
नंबर 1 : दिशा पटानी 
Photo : Instagram
दिशा पटानी को 28.2 प्रतिशत वोट मिले और उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। सोशल मीडिया पर लगातार अपने हॉट फोटो पोस्ट करने वाली दिशा बॉलीवुड में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। तमाम हीरोइनों को पछाड़ कर उन्होंने साबित किया है कि आने वाला कल उनका है। 
 
नंबर 2 : किआरा आडवाणी 
Photo : Instagram
किआरा आडवाणी को 24.3 प्रतिशत वोट मिले और उन्होंने दूसरा नंबर हासिल किया। कबीर सिंह और गुड न्यूज जैसी फिल्मों के बाद किआरा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लोगों के साथ-साथ फिल्म निर्माताओं की भी वे पसंद बनती जा रही हैं। 
 
नंबर 3 : उर्वशी रौटेला 
Photo : Instagram
उर्वशी रौटेला 20.5 प्रतिशत वोट पाकर तीसरे नंबर पर रही। वे खूबसूरत और हॉट एक्ट्रेस मानी जाती है, लेकिन अभी तक बड़ी सफलता से दूरी है। बहरहाल लोग उन्हें पसंद करते हैं। 
 
नंबर 4 : नोरा फतेही 
नोरा फतेही अपने आइटम सांग के जरिये छाई हुई हैं। वे डांस में माहिर हैं और अपनी हॉट अदाओं से जादू चलाती हैं। उन्हें इस लिस्ट में चौथा नंबर मिला है। 
 
नंबर 5 : सनी लियोनी
Photo : Instagram
 
सबसे सेक्सी एक्ट्रेस की सूची में हमेशा से सनी लियोनी का दबदबा रहा है। ज्यादातर समय वे पहले नंबर पर ही रहती हैं, लेकिन इस बार वे फिसल कर पांचवें स्थान पर आ गई हैं। क्या उनकी लोकप्रियता कम हो गई है? 
 
नंबर 6: : जैकलीन फर्नांडीज 
Photo : Instagram
जैकलीन फर्नांडीज का हमेशा टॉप फाइव में रहती आई हैं, लेकिन अब वे भी नीचे आ गई हैं। 
 
नंबर 7 : दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण को ज्यादा वोट नहीं मिले और वे सातवें नंबर पर रहीं। पिछले कुछ महीनों में उनकी लोकप्रियता काफी नीचे आई है। 
 
नंबर 8 : पूजा हेगड़े 
Photo : Instagram
युवा एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने आठवां नंबर पाया है। दक्षिण भारतीय में उनकी लोकप्रियता ज्यादा है और अब वे बॉलीवुड में भी पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। 
 
नंबर 9 : कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ का करियर अब ढलान पर है। उनको नंबर नौ मिलना दर्शाता है कि लोगों की उनमें रूचि नहीं रही है। 
 
नंबर 10 : सारा अली खान 
सारा अली खान भले ही अच्छी एक्ट्रेस मानी जाती हो, लेकिन लोगों की नजरों में वे हॉट नहीं है। उन्हें दसवां स्थान मिला है। 
ये भी पढ़ें
जानिए कौन हैं किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट कर चर्चा में आईं रिहाना