• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. satish kaushik to nitesh pandey bollywood celebs who passed away in 2023
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 16 दिसंबर 2023 (11:29 IST)

साल 2023 में इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

साल 2023 में इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा | satish kaushik to nitesh pandey bollywood celebs who passed away in 2023
Year Ender 2023: साल 2023 मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहा है। इस साल कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई, कई एक्टर्स की शादी हुई तो कुछ माता-पिता भी बने। लेकिन इसके अलावा साल 2023 इंडस्ट्री के लिए दुखद खबरें भी लेकर आया। साल 2023 में कई सेलेब्स का निधन भी हुआ। 
 
सतीश कौशिक 
दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता सतीश कौशिक 12 अगस्त 2023 को 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 
 
जावेद खान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जावेद खान अमरोही का 14 फरवरी, 2023 को निधन हो गया। 
 
Photo credit : Twitter
गुफी पेंटल
फिल्मों और टीवी के दिग्गज अभिनेता गुफी पेंटल का 5 जून 2023 को 78 साल की उम्र में निधन हो गया। 
 
अखिल मिश्रा
एक्टर अखिल मिश्रा का 21 सितंबर 2023 को निधन हो गया। उन्हें फिल्म '3 इडियट्स' में लाइब्रेरियन दुबे की भूमिका के लिए जाना जाता है। 
 
वैभवी उपाध्याय
एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का 20 मई 2023 को 49 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 
 
आकांक्षा दुबे
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का 26 मार्च 2023 को निधन हो गया। उनका शव एक होटल में फंदे से लटका मिला था।
 
दिनेश फड्नीस
टीवी एक्टर दिनेश फड्नीश का 4 दिसंबर 2023 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया।
 
जूनियर महमूद
बॉलीवुड एक्टर जूनियर महमूद का 8 दिसंबर 2023 को निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। 
ये भी पढ़ें
कियारा से लेकर परिणीति तक, साल 2023 में शादी के बंधन में बंधी ये हसीनाएं