बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Salman Khan, Aamir, Shahrukh, Akshay Kumar, Hrithik Roshan, Ajay Devgn
Written By

खान्स-अक्षय-अजय-रितिक... किसके पास कितनी फिल्म

खान्स-अक्षय-अजय-रितिक... किसके पास कितनी फिल्म - Salman Khan, Aamir, Shahrukh, Akshay Kumar, Hrithik Roshan, Ajay Devgn
करण जौहर ने हाल ही में कहा है कि वे तो सौ फिल्म बना सकते हैं, लेकिन बॉलीवुड में सिर्फ 6 ऐसे स्टार हैं जिनके नाम पर फिल्में बिकती हैं। ये सितारे हैं- सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रितिक रोशन, अक्षय कुमार और अजय देवगन। आखिर इनको लेकर कितनी फिल्में बनाई जा सकती हैं। ये सितारे भी बेहद कम फिल्में कर रहे हैं, ऐसे में आने वाले वक्त में इन सितारों की बहुत ज्यादा फिल्में नजर नहीं आएंगी। दरअसल बॉलीवुड को और सितारों की जरूरत है। आइए जानते हैं कि इन सितारों के हाथ में कितनी फिल्म है।  
 
शाहरुख खान
आने वाली फिल्म : 1 (इम्तियाज अली की 'द रिंग')
कितनी फिल्म साइन की :   अानंद एल राय की फिल्म  
बात चल रही है : आदित्य चोपड़ा और करण जौहर से 
 
बात शुरू करते हैं शाहरुख खान से। इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' की शूटिंग शाहरुख लगभग पूरी कर चुके हैं। इसके बाद वे आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। आदित्य चोपड़ा से बात चल रही है और यश राज फिल्म्स के लिए वे एक फिल्म करने वाले हैं।  यह 'धूम 4' भी हो सकती है या कुछ और भी। शाहरुख ऐसी फिल्म आदित्य के साथ करना चाहते हैं जो ब्लॉकबस्टर हो। उन्हें 300 करोड़ क्लब में एंट्री दे। करण जौहर के पास भी शाहरुख के लिए एक कहानी तैयार है और शाहरुख उनके साथ भी फिल्म करना चाहते हैं। 
 
 

सलमान खान
आने वाली फिल्म : 1 (ट्यूबलाइट)  
 
कितनी फिल्म साइन की : 1 (यशराज फिल्म्स की 'टाइगर जिंदा है')
 
बात चल रही है : किक 2, नो एंट्री में एंट्री, दबंग 3, सूरज बड़जात्या और अतुल अग्निहोत्री से 
 
लगातार ब्लॉकबस्टर देने के बाद सलमान के साथ हर निर्माता फिल्म करना चाहता है। फिलहाल वे कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग कर रहे हैं। मार्च 2017 में वे 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग शुरू करेंगे।

इसके अलावा उनके पास किक 2, नो एंट्री में एंट्री, सूरज बड़जात्या की फिल्म जैसी कई फिल्मों के ऑफर हैं, लेकिन सलमान इन फिल्मों को जल्दी शुरू करने के मूड में नहीं है।

वे अतुल अग्निहोत्री की फिल्म शुरू कर सकते हैं जो दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रीमेक होगा। इसके अलावा 'दबंग 3' करने के लिए भी वे उत्सुक हैं। 

आमिर खान 
 
आने वाली फिल्म : 0 
 
कितनी फिल्म साइन की : 1 (ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान) 
 
बात चल रही है : 0 
 
आमिर खान बहुत सोचते विचारते हैं और आमिर को लेकर फिल्म बनाना हर किसी के बस में नहीं है। हाल ही में उन्होंने 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' नामक फिल्म साइन की है। इसके बाद आमिर कौन सी फिल्म करेंगे, वे खुद नहीं जानते। 
 
सैकड़ों स्क्रिप्ट उनके दफ्तर में धूल खा रही है। वे उसमें से ही कोई एक स्क्रिप्ट चुनेंगे। संभवत: उनकी अगली रिलीज 2018 में ही होगी। 

रितिक रोशन
 
आने वाली फिल्म : 0
 
कितनी फिल्म साइन की : 0
 
बात चल रही है : फाइटर, फरहान अख्तर, कबीर खान  और राकेश रोशन से 
 
- रितिक रोशन ने भी फैसला कर लिया है कि वे अब ज्यादा से ज्यादा फिल्म करेंगे।
 
- सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' का ऑफर उनके पास है जिनके बारे में उन्हें फैसला लेना है। 
 
- पिता राकेश रोशन भी रितिक को लेकर एक फिल्म शुरू करने की सोच रहे हैं। 
 
- इसके अलावा रितिक को लेकर फरहान खान भी एक फिल्म शुरू कर सकते हैं। 
 
- कबीर खान से भी बात चल रही है। कबीर उनको लेकर अगले वर्ष की शुरुआत में फिल्म शुरू कर सकते हैं। 

अक्षय कुमार
 
आने वाली फिल्म : 3 (रोबोट 2.0, जॉली एलएलबी 2,  नाम शबाना)
 
कितनी फिल्म साइन की : 4 (टॉयलेट एक प्रेमकथा, क्रेक, गोल्ड, पैडमैन) 
 
बात चल रही है: 4 (हेराफेरी 4, नमस्ते इंग्लैंड, राउडी राठौर 2, आवारा पागल दीवाना 2)
 
- अक्षय कुमार सबसे तेज हैं। साल में तीन से चार फिल्में उनकी आ ही जाती है।  
 
- जॉली एलएलबी 2 उनकी अगली रिलीज है। इसके बाद रोबोट 2.0 रिलीज होगी। 
 
- नाम शबाना में उनका कैमियो है। 
 
- टॉयलेट एक प्रेमकथा, क्रेक, गोल्ड और पैडमैन उनको लेकर बनाए जाने की घोषणा हो चुकी है। नमस्ते इंग्लैंड ठंडे बस्ते में चली गई है। 
 
- हेराफेरी 4, राउडी राठौर 2, आवारा पागल दीवाना 2, जैसी फिल्मों के ऑफर उनके पास हैं, लेकिन इस बारे में उन्होंने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। 

अजय देवगन
 
आने वाली फिल्म : 1 (बादशाहो)
 
कितनी फिल्म साइन की : 3 (सन ऑफ सरदार:  बैटल ऑफ सारागढ़ी, गोलमाल अगेन, रेमो डिसूजा की फिल्म)
 
बात चल रही है : 2 (फतेह सिंह और सिंघम 3 की) 
 
- शिवाय के कारण अजय देवगन ने लंबे समय तक कोई फिल्म साइन नहीं की। 
 
- अभी वे बादशाहो की शूटिंग कर रहे हैं। उसके बाद रेमो और गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू करेंगे। 
 
- सन ऑफ सरदार- बैटल ऑफ सारागढ़ी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। 
 
- सिंघम 3 वर्ष 2018 में शुरू हो सकती है। 
ये भी पढ़ें
श्री दरबार साहिब की शरण में शाहरुख खान