sundarkand
Mon, 17 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Box Office, Opening Day Grossers

पहले दिन कलेक्शन वाली टॉप 10 फिल्में... दंगल नंबर 8 पर

बॉक्स ऑफिस
किसी भी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहता है। इसके आधार पर ही स्टार पॉवर की विश्लेषण किया जाता है। आमिर खान, सलमान खान, रितिक रोशन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन उन सितारों में से हैं जो पहले दिन अपने दम पर ही भीड़ खींच लेते हैं। यदि फिल्म के रिलीज वाले दिन छुट्टी तो कलेक्शन बढ़ जाते हैं इसीलिए बड़े सितारों की फिल्में अक्सर छुट्टी के दिन ही रिलीज होती है। पहले दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली दस फिल्में इस प्रकार हैं। दस में से सर्वाधिक चार सलमान खान की फिल्में हैं, दो आमिर की हैं, दो शाहरुख की हैं तथा अजय देवगन और रितिक रोशन की एक-एक फिल्में हैं।  
1) हैप्पी न्यू ईयर : 44.97 करोड़ रुपये 
2) प्रेम रतन धन पायो : 40.35 करोड़ रुपये 
3) सुल्तान : 36.54 करोड़ रुपये 
4) धूम 3 : 36.22 करोड़ रुपये 
5) चेन्नई एक्सप्रेस : 33.12 Cr.
6) एक था टाइगर : 32.93 करोड़ रुपये 
7) सिंघम रिटर्न्स : 32.09 करोड़ रुपये 
8) दंगल : 29.78 करोड़ रुपये 
9) बैंग बैंग : 27.54 करोड़ रुपये 
10) बजरंगी भाईजान : 27.25 करोड़ रुपये 
ये भी पढ़ें
बिग बॉस में मोनालिसा की नजदीकियों से परेशान हुआ बॉयफ्रेंड