मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan, Salman Khan, Lucky Number, Car
Written By

अमिताभ-शाहरुख-सलमान और उनकी कार के लकी नंबर

अमिताभ-शाहरुख-सलमान और उनकी कार के लकी नंबर - Amitabh Bachchan, Shah Rukh Khan, Salman Khan, Lucky Number, Car
कार के नंबर के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। लाखों रुपये देकर नंबर खरीदते हैं। नंबर शानदार होना शान की बात मानी जाती है। फिल्म स्टार्स भला कैसे अछूते रह सकते हैं। कुछ सितारे न्यूमरोलॉजी में यकीन रखते हैं और उसके आधार पर ही कार खरीदते हैं। 
 
अमिताभ बच्चन
बात शुरू करते हैं फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन से। अमिताभ की जन्मदिनांक 11 है, जिसका जोड़ 2 होता है। 11 और दो को अमिताभ बहुत महत्व देते हैं। उनकी कुछ कार के नंबर 1100 या 1010 है। इसका जोड़ दो ही आता है। 
 
किंग खान का ट्रिपल नंबर... अगले पेज 
 
 

शाहरुख खान
शाहरुख खान को 'ट्रिपल फाइव' का शौक है। यह नंबर कई लोग लकी मानते हैं। शाहरुख की कार का नंबर 555 ही होता है। वे अपने स्टाफ के लोगों को भी 555 नंबर ही दिलाते हैं। कहा जाता है कि उनके सारे फोन नंबर में भी 555 है। 
सलमान का लकी नंबर... अगले पेज पर
 
 

सलमान खान
सलमान खान का जन्म 27 तारीख को हुआ है। वे इस तारीख को अपने लिए 'लकी' मानते हैं। उनकी कार का नंबर 2727 होता है या फिर कुल योग 9 होता है।
रणबीर भी कम नहीं 
 
 

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को आठ नंबर बहुत प्रिय है। उनकी मम्मी नीतू सिंह का जन्म 8 तारीख को हुआ। इसलिए रणबीर की कार का नंबर '8' या '8000' होता है।