Hanuman Chalisa
Tue, 24 Nov 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. 6 January Birthday

आज जिनका जन्मदिन है (6.1.2017)

6 January Birthday
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 


 
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक,  विनोदी,  कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  
 
शुभ दिनांक : 6,  15,  24 
 
शुभ अंक : 6,  15,  24,  33,  42,  51,  69,  78
  
शुभ वर्ष :  2016,  2022,  2026   
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती,  महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम,  सफेद,  लाल,  बैंगनी   
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। 
 
मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* नेपोलियन बोनापार्ट 
* दलाई लामा
* अकबर 
* टीना अंबानी
* सुभाष घई  
* एआर. रहमान 
ये भी पढ़ें
6 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि