ramcharitmanas
Tue, 1 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. 29 October Birthday

आज जिनका जन्मदिन है (29.10.2016)

29 October Birthday
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 29 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :


 
दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चन्द्र ग्रह संचालित करता है। चन्द्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं।

आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चन्द्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

चन्द्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 2, 11,  20,  29   
 
शुभ अंक : 2, 11,  20,  29,  56,  65,  92  
  
शुभ वर्ष : 1991,  1992,   2000,  2009 ,  2027,  2029,  2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव,  बटुक भैरव
 
शुभ रंग : सफेद,  हल्का नीला,  सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। 
 
मूलांक 2 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* महात्मा गांधी   
* अमिताभ बच्चन 
* हिटलर   
* लाल बहादुर शास्त्री
* थॉमस अल्वा एडीसन  
* टीना अंबानी  
ये भी पढ़ें
29 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि