dharma sangrah
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. 21 March Birthday

आज जिनका जन्मदिन है (21.3.2017)

21 March Birthday
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 21 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 


 
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट,  दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 3,  12,  21,  30
 
शुभ अंक : 1,  3,  6,  7,  9
 
शुभ वर्ष :  2019,  2028,  2030,  2031,  2034,  2043,  2049,  2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती,  देवगुरु बृहस्पति,  भगवान विष्णु 
 
शुभ रंग : पीला,  सुनहरा और गुलाबी 
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
मूलांक 3 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* जनरल मानेक शॉ 
* औरंगजेब 
* अब्राहम लिंकन 
* स्वामी विवेकानंद 
* डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
ये भी पढ़ें
21 मार्च 2017 : क्या कहती है आपकी राशि