Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. जन्मदिन
  4. 1 December Birthday

आज जिनका जन्मदिन है (1.12.2016)

1 December Birthday
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 1 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : 


 
दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 1,  10,  19,  28  
 
शुभ अंक : 1, 10,  19,  28,  37,  46,  55,  64,  73,  82 
  
शुभ वर्ष : 2017,  2026,   2044,   2053,   2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  
 
शुभ रंग : लाल,  केसरिया,   क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
 
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। 
 
मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* सिकंदर   
* जैकी श्राफ 
* इंदिरा गांधी  
* मिर्जा गालिब 
* वीर सावरकर
* छत्रपति शिवाजी 
* विद्या बालन 
* नाना पाटेकर 
ये भी पढ़ें
1 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि