• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2020
  4. 5 mlc of rjd joins jdu, raghuvansh prasad singh resign
Written By
Last Updated : बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (12:10 IST)

लालू यादव की पार्टी RJD में बड़ी टूट, 8 में से 5 MLC जेडीयू में शामिल

लालू यादव की पार्टी RJD में बड़ी टूट, 8 में से 5 MLC जेडीयू में शामिल - 5 mlc of rjd joins jdu, raghuvansh prasad singh resign
पटना। बिहार चुनाव से लालू यादव की पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी के 8 में से 5 विधान परिषद सदस्य (MLC) नीतीश कुमार की जनता दल (यू) में शामिल हो गए हैं। दूसरी ओर, पार्टी के दिग्गज नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी नाराज बताए जा रहे हैं। 
 
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। पूर्व मुख्‍यमंत्री और पार्टी के बड़े नेता लालू यादव इस समय जेल में हैं और उनकी अनुपस्थिति में पार्टी को उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ही चला रहे हैं। 5 एमएलसी के पार्टी छोड़ने के बाद अब अब राबड़ी देवी, रामचन्द्र पूर्वे और सुबोध राय ही रह गए हैं।
 
दूसरी ओर, राजद के दिग्गज नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह भी नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी पार्टी नहीं छोड़ी है, लेकिन बताया जा रहा है वे भी निकट भविष्य में जदयू का दामन थाम सकते हैं।
 
रघुवंश इस समय पटना के एम्स में भर्ती हैं, जहां वे कोरोना संक्रमण का इलाज ‍करा रहे हैं। दरअसल, रामा सिंह के पार्टी में शामिल होने से काफी नाराजी है। इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ यह घटनाक्रम पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।