सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2015
  4. Bihar Election 2015 RK Singh
Written By
Last Updated :पटना/ नई दिल्ली , शनिवार, 26 सितम्बर 2015 (21:19 IST)

बिहार चुनाव : पैसे लेकर बाहुबलियों को टिकट दे रही भाजपा: आरके सिंह

बिहार चुनाव : पैसे लेकर बाहुबलियों को टिकट दे रही भाजपा: आरके सिंह - Bihar Election 2015 RK Singh
पटना/ नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा को असहज स्थिति में डालते हुए उसके  सांसद आरके सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि वर्तमान विधायकों को टिकट से वंचित करने के बाद  अपराधियों को टिकट दिए गए। पार्टी ने इस आरोप को ‘बेबुनियाद एवं दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया।

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा अपराधियों को टिकट दिए गए और ऐसे में उसके  और लालू प्रसाद के बीच कोई फर्क नहीं रह गया है जिनकी पार्टी को ‘जंगलराज’ को लेकर निशाना  बनाया जाता रहा हे।
 
सिंह ने पटना में कहा कि अपराधियों को पार्टी में शामिल करने से पहले ही टिकट दिए गए। यह बिहार  के लोगों के साथ अन्याय है और उनके साथ विश्वासघात किया गया है। कुछ लोगों ने टिकट बेचे हैं। यह  क्या है? हम कैसे स्वच्छ प्रशासन हासिल करेंगे?
 
उन्होंने कहा कि आपने अपराधियों को टिकट दिया। आप बिहार में कैसे स्वच्छ प्रशासन देंगे? हम बिहार  के निवासी के तौर पर चिंतित हैं। आप में और लालू प्रसाद में क्या फर्क रह गया? 
 
पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले इस बयान के बाद भी पार्टी सूत्रों का कहना है कि आरा के सांसद के  विरुद्ध विधानसभा चुनाव पूरा होने से पहले पार्टी द्वारा कार्रवाई किए जाने की संभावना नहीं है। (भाषा)