शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 5 home remedies for getting rid of dark circles
Written By

इन 5 घरेलू नुस्खों से आप भी डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं

इन 5 घरेलू नुस्खों से आप भी डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं - 5 home remedies for getting rid of dark circles
इन दिनों आंखों के नीचे काले घेरे व डार्क सर्किल होने कि समस्या से तो कई महिलाएं जूझ ही रही है, साथ ही पुरुषों को भी इस तरह की समस्याएं होने लगती है। सभी की जीवन शैली इतनी व्यस्त हो गई है जिसमें पूरी नींद न ले पाना, देर रात तक जाग कर काम करना आम बात हो गई है। इन्ही और अन्य कुछ कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे बन जाते है। आइए, इस समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय जानते हैं-
 
1 रात को सोने से पहले आंखों के काले घेरों पर बादाम का तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से चेहरा और आंखें धो ले। ऐसा कुछ दिनों तक नियमित करें।
 
2 रात को सोने से पहले व दिन के किसी भी समय आप एक रूई से आंखों के नीचे एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल लगाए और हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ घंटों तक इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद धो ले।
 
3 आलू का रस कॉटन बॉल्स की मदद से काले घेरों पर 20 मिनट तक लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो ले।
 
4 ठंडा व फ्रीज में रखी हुई खीरे के गोल स्लाइस काट कर 10 मिनट के लिए आंखों पर रख ले।
 
5 एक चम्मच टमाटर के रस में आधी चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसमे भीगी हुई रूई को 10 मिनट के लिए आंखों पर रखें। फिर आंखों को धो लें।
 
इन सभी उपायों को है हफ्ते में 2-3 बार दोहराते रहें और नियमित ऐसा तब तक करे जब तक आपको फर्क न दिखने लगे।