• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. 3 home remedies for making nails grow fast
Written By

नाखूनों को तेजी से बढ़ाकर खूबसूरत दिखाने के 3 घरेलू नुस्खे

नाखूनों को तेजी से बढ़ाकर खूबसूरत दिखाने के 3 घरेलू नुस्खे - 3 home remedies for making nails grow fast
नाखूनों को लंबे करने का युवतियों को बहुत शौक होता है। लंबे और शेप दिए गए नाखून उंगलियों को आकर्षक और खूबसूरत दिखाते है। लेकिन कई लड़कियों के नाखून जैसे ही थोड़े बढ़ते है कि टूट जाते हैं। अगर आपके भी नाखून धीरे-धीरे बढ़ते है व बढ़ने के साथ ही टूट जाते हैं, तो आप ये 3 घरेलू नुस्खे अपना सकती है। ये नुस्खे आपके नाखूनों को तेजी से बढ़ाकर खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।
 
1. संतरे का जूस : संतरे के जूस को दस मिनट तक अपने नाखूनों पर लगाएं फिर हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके नाखून जल्द ही बढ़ने लगेंगे।
 
2. ऑलिव ऑयल : ऑलिव ऑयल से नाखूनों की मालिश करने से भी वे जल्दी बढ़ते है। ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है जो कि नाखूनों को पोषण प्रदान करता है और खून का फ्लो नाखूनों तक बढ़ाता है।
 
3. लहसुन : नाखूनों को बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल एक बेहतरीन उपाय है। लहसुन को दो टुकड़ों में काट कर उसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपके नाखून कुछ ही दिनों में अच्छे खासे बढ़ जाएंगे।