• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स
Written By ND

मसाज से पाएँ आराम

स्वास्थ्य
ND
थाई मसाज -
थाई मसाज में बॉडी को प्राकृति‍क प्रोटीन देने के लिए सिल्क बेस प्रॉडक्ट का यूज किया जाता है। इसमें ब्लॉक प्रॉपर्टी होने से यूवी प्रोटेक्शन मिलता है। इसी तरह बॉडी स्क्रब में 18 नेचुरल अमीनो एसिड होते हैं। यह एंटी एजिंग होती है। फेशियल में कुकुम्बर का थाई फेशियल लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हैक्टिक लाइफ होने से नियमित एक्सरसाइज न कर पाने वालों के लिए थाई मसाज परफेक्ट है। इसमें एक्यूप्रेशर, थाई का सियाथू और योगा तीनों का लंबे समय तक प्रभाव देता है।

लोमी-लोमी मसाज -
इसमें एल्बो और हथेली के लंबे स्ट्रोक्स होते हैं। इसका प्रभाव लोअर बैक और बैक के लिए बेहतर होता है। इससे बॉडी को आराम तो मिलता ही है, साथ ही स्किन भी ग्लो करती है। महीने में तीन-चार सिटिंग से शरीर में फर्क महसूस किए जा सकते हैं। हॉट स्टोन मसाज भी बॉडी को आराम देने में मदद करता है।