dharma sangrah
Sun, 29 Nov 2026

Notifications

BBChindi

1000 लाइक्स या मैं इसे नीचे गिरा दूं'

Last Modified:?> Wednesday, 21 June 2017 (13:00 IST)
अल्ज़ीरिया में एक अनोखा मामला देखने को मिला है जिसमें अदालत ने एक पिता को अपने छोटे बेटे को खिड़की से लटकाने के ज़ुर्म में दो साल क़ैद की सजा सुनाई है।
 
दरअसल, इस पिता ने के अपने फ्लैट की खिड़की से बच्चे को बाहर लटकाते हुए खींची। ये तस्वीर फ़ेसबुक लाइक्स के लिए ली गई थी। उन्होंने इस तस्वीर के नीचे कैप्शन लिखा था, "1000 लाइक्स या मैं इसे नीचे गिरा दूं।"
 
उनकी इस तस्वीर को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने बाल उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने रविवार को पिता को गिरफ़्तार कर लिया।
 
अल अरेबिया वेबसाइट के मुताबिक़, अल्ज़ीरिया की राजधानी अल्ज़ीयर्स के 15 मंजिली अपार्टमेंट में एक शख्स ने अपने बच्चे के साथ ऐसी तस्वीर खिंचवाई थी। हालांकि आपसे गुजारिश है कि इस तस्वीर की नकल कोशिश न करें।
 
BBChindi
Read more on : अल्जीरिया मल्टीस्टोरी इमारत फेसबुक लाइक बच्चा तस्वीर Picture Algeria Kid Facebook Like Multistory Building