होंडा अपनी बाइक्स में लुक और स्टाइलिंग का खासा ध्यान रखता है। इसके अलावा वह इस बात को लेकर भी काफी सावधानी बरतता है कि इंजन उच्च गुणवत्ता वाला हो। होंडा की फ्यूरी बाइक माचो लुक वाली है। साथ ही इसमें वह सबकुछ है, जो एक पावरफुल बाइक में होना चाहिए। बाइक में प्रोग्रामेबल फ्यूल इंजेक्शन है। साथ ही कस्टम कास्ट व्हील्स के अलावा विशेष रूप से डिजाइन किया गया शॉफ्ट ड्राइव भी है। इसे तकनीक व स्टाइल का बेहतरीन संगम कहा जा सकता है।
होंडा फ्यूरी को होंडा वीटीएक्स सीरिज की आगे की जनरेशन की बाइक कहा जा सकता है। फ्यूरी का प्रॉडक्शन 2009 में हुआ था और बाद में इसके आगे इसमें कई सुधार भी हुए हैं। इसे चॉपर श्रेणी की बाइक में रखा जाता है, जो कि हाथों से बनाई जाती है, पर होंडा ने इसे स्वयं बनाया है और इसे चॉपर जैसा लुक दिया है। (नईदुनिया)