शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscopes 22nd- 29th January 2018

22 से 28 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

22 से 28 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscopes 22nd- 29th January 2018
* इस सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, जानिए साप्ताहिक भविष्यफल
 
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहने वाला है। आप इन कामों के बीच फंसे रह सकते हैं। भविष्य की योजना को सफल बनाने के लिए आपको सही दिशा में प्रयास करना होगा लेकिन आप इसका अनुमान लगाने में लगे रह सकते हैं। आर्थिक स्तर पर कठिनाई आने के संकेत हैं। चिंता की कोई बात नहीं, जल्द ही ये समय झर जाएगा। अपनी भावना को मन में दबाने का कोई मतलब नहीं है, इसे जाहिर करने का प्रयास कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
जिस महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको दी गई है, उसे पूरा करने के लिए थोड़ी तेजी लाने की बात है। जिस तरह से आप किसी काम को कर रहे हैं, उसका असर भविष्य पर पड़ने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों पर खुशी या नाराजगी जताते हैं, इस स्वभाव पर काबू पाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के बावजूद बचत को लेकर चिंतित रहने की संभावना है। सामान्य नौकरी से उकताकर कुछ नया ढूंढने की कोशिश कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : क्रीम
 
मिथुन
 
(मई 21-जून 21)
 
किसी पार्टी या समारोह में कोई कमी न रहे, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। जल्द ही आप सामाजिक स्तर पर सबको अपना मुरीद बना सकते हैं। किसी बड़े मकसद के लिए बचत पर जोर दिए जाने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर किसी बड़ी समस्या का हल निकालने में सफल रहने के कारण आपकी अहमियत बढ़ जाने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
किसी फन एक्टिविटी में शामिल होने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर मिली जिम्मेदारी को निभाने में सफल रहने वाले हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह मानकर पेशेवर मामले का हल निकाल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है इसलिए सेहत के प्रति बेवजह चिंता लेने से बचें। दूरी आपके रोमांस को फीका कर रही है। इसे जीवंत बनाने के लिए कोई उपाय निकाले जाने की उम्मीद है। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
 
सिंह
 
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
यदि आप कला के क्षेत्र में हैं तो ओरिजिनल के सहारे ही सफलता पाने का प्रयास करेंगे। आपके ऊपर किसी के आक्रोश को झेलने में आप सक्षम साबित हो सकते हैं। घरेलू स्तर पर खुशहाली लाने के लिए आपको अपना नजरिया बदलना होगा। कोई सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ सकती है। पुराना प्यार फिर से आपके जीवन में आने की संभावना है। पढ़ाई के मामले में आपको धैर्य से काम लेना होगा, जल्दबाजी में नुकसान उठा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोज
 
कन्या
 
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आज का दिन आपके लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगा। वर्तमान परिस्थिति में आप इस मौके का फायदा उठाने में सक्षम हो सकते हैं। पेशेवर और निजी दोनों ही तौर पर सभी प्रकार के तनाव से दूर रहने के कारण मानसिक शांति महसूस किए जाने की संभावना है। पेशेवर या अकादमिक स्तर पर कुछ नया सीखने की उम्मीद है। किसी करीबी के साथ दिन बिताने का मौका मिलने वाला है। स्वास्थ्य समस्या के लिए घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : मेजेंटा
 
तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
घरेलू स्तर पर किसी अहम मुद्दे पर बातचीत किए जाने की संभावना है। इसमें आपकी भागीदारी सराहनीय रहने वाली है। सामाजिक स्तर पर जिस किसी ने पूर्व में आपकी अवहेलना की हो तो आप भी उसे नजरअंदाज कर सकते हैं। खाने के शौकीन लोगों को खाने से संबंधित कोई उपहार मिलने के संकेत हैं। किसी करीबी की मदद से आप आने वाली समस्या से बच सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आ रही समस्या आपकी समझ से बाहर की  साबित हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृश्चिक
 
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको जल्द निर्णय लेने की जरूरत है, वरना मौका आपके हाथ से जा सकता है। कोई करीबी आपको उत्साहित करने का प्रयास कर सकता है। नई जगह पर आवास ले जाने से आपके जीवन में काफी बदलाव आने की संभावना है। आप मानसिक शांति के साथ ही प्रसन्नता का अनुभव कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर आपका काम ऊंचे दर्जे का रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर सभी चिंताओं से मुक्त रहने वाले हैं। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा लाल
 
धनु
 
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आप खुशी के मारे खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर सकते हैं। कोई रोमांचक इंसान आपकी जिंदगी में शामिल होने वाला है और रोमांस की शुरुआत की संभावना है। जो लोग अकेलापन या उपेक्षित महसूस कर रहे थे उनके जीवन में बदलाव आने की उम्मीद है। समय पर किसी शुभचिंतक की सलाह लेना काफी कारगर साबित होगा। घरेलू स्तर पर कुछ परिवर्तन लाने के लिए कलात्मक व्यक्तियों से संपर्क किए जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी
 
मकर
 
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आप अपने लक्ष्य की दिशा में कुछ काम करने की शुरुआत कर सकते हैं। अपने सहकर्मी के प्रति आकर्षण बढ़ने के संकेत हैं व प्रेम की शुरुआत हो सकती है। कहीं घूमने जाने की योजना काफी रोमांचक रहने वाली है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आसानी से सुलझ जाने की उम्मीद है। परिवार के लोगों का सहयोग और सपोर्ट मिलता रहेगा। जल्द ही किसी समारोह में बुलाए जा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : मरुन
 
कुंभ
 
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
वित्तीय स्तर पर आ रही समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलने के संकेत हैं। सामाजिक स्तर पर सम्मान पाने का सपना पूरा हो सकता है। आपको बहुत अच्छे से पता है कि लोगों को आकर्षित कैसे करना है, इसका पूरा फायदा उठाकर लाइमलाइट में आने की संभावना है। जिससे आप मन ही मन प्यार करते हैं अचानक उसे प्रपोज करने का मन बना सकते हैं। हॉलिडे पर कहीं जाने के लिए टूर पैकेज ले सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी
 
मीन
 
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पेशेवर क्षमता को निखारने के लिए कोई नई स्किल सीखने की संभावना है। शिक्षा के स्तर पर यदि आपको कोई चीज असंभव-सी लग रही हो तो आप तुरंत अपना रास्ता बदल सकते हैं। आप जिस किसी भी काम को अपने हाथ में लेंगे उसमें उम्दा प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। यदि आपकी शोहरत बढ़ रही है तो मान लीजिए कि समृद्धि भी कुछ ही कदम दूर है। घर में शांति और उत्साह कायम रखने का प्रयास कर सकते हैं। अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ्य का लाभ ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
ये भी पढ़ें
8 शक्तियों से संपन्न है मां सरस्वती, वसंत पंचमी पर देती हैं सिद्धि...