मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope From April 22 - 28

साप्ताहिक राशिफल 2024: मेष से मीन राशि के लिए क्या लाया है नया सप्ताह (Weekly Forecast 22-28 April)

नए सप्ताह में किस राशि का चमकेगा भाग्य, जानें 12 राशियां

साप्ताहिक राशिफल 2024: मेष से मीन राशि के लिए क्या लाया है नया सप्ताह (Weekly Forecast 22-28 April) - Weekly Horoscope From April 22 - 28
Weekly Horoscope April 2024 : वेबदुनिया के नवीन भविष्यफल में जानें अप्रैल महीने का नया हफ्ता क्या लेकर आया है हम सभी के लिए...। यहां जानें 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल यानी 22 से 28 अप्रैल तक की विशेष जानकारी एक क्लिक पर...। इस सप्ताह में किन राशियों के चमकेंगे तारे, किसे करना होगा कष्टों का सामना, जानें हर जानकारी एक साथ...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 22 से 28 अप्रैल 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
 
आपके प्रयास सफल होने वाले हैं, प्रसन्न रहेंगे।
हाईप्रोफाइल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी।
अपने काम से वरिष्ठों को इंप्रेस कर सकते हैं।
प्रेम के मामले में आपकी किस्मत चमकेगी।
वैवाहिक जीवन में तालमेल सुधरने वाला है।
बिजनेस में साझेदारी होने की संभावना है।
रिश्तेदारों के साथ बहस को मर्यादित रहने दें।
अपने शरीर के आराम की जरूरत को समझें।
ऑफिस के पास घर लेने का प्रयास सफल होगा।
प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं।
विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा होगा।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : क्रीम

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई)
 
सेलिब्रेशन का मौका मिलने वाला है।
पेशेवर क्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।
किसी बड़ी परियोजना में शामिल होंगे।
निवेश को लेकर सजगता बढ़ने वाली है।
सोशल गेदरिंग में परिवार को बढ़ावा देंगे।
लंबी बीमारी से पीछा छूटने वाला है।
दिल के दर्द से उबरने का सही मौका है।
पास्ट से निकलकर नए मौके तलाशेंगे।
अकेडमिक प्रदर्शन सुधरने की उम्मीद है।
हाउसिंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
जल्द ही लंबे वेकेशन का प्लान बनेगा।
करीबी लोगों से मुलाकात का मौका है।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : ऑरेंज

मिथुन
(21 मई- 21 जून)
मेहनत रंग लाएगी, सपने पूरे होने वाले हैं।
ऑफिस में आप न्यू आइडियाज दे सकते हैं।
पेशेवर क्षेत्र में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
व्यवसायी समय पर सटिक निर्णय ले पाएंगे।
स्पाउस के संग कम्युनिकेशन सुधारना होगा।
समाज में लोग नोटिस करना शुरू करेंगे।
तनाव से दूर रहने का भरपूर प्रयास करेंगे।
ऐतिहासिक शहर के ट्रिप पर जाने वाले हैं।
फैमिली के साथ मौजमस्ती का समय मिलेगा।
स्टूडेंट अपना लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेंगे।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : रेड

कर्क 
(22 जून- 22 जुलाई)
 
अपने हार्ड वर्क को सफलता में बदलते देखेंगे।
बॉस और कलीग्स के साथ रिलेशन सुधरेगा।
प्रोफेशनल गाइडेंस पर फोकस कर सकते हैं।
लोगों के साथ बातचीत में संयम बनाए रखें।
तत्काल सूचना पर पार्टी का आयोजन करेंगे।
आपकी मैनेजमेंट क्षमता की प्रशंसा होगी।
सेहत को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा।
तनाव के कारणों पर नजर देने की जरूरत है।
प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने के लिए किसी की मदद लेंगे।
शैक्षणिक लक्ष्य पाने के लिए बेस्ट देना होगा।
ट्रिप पर जाने वालों का अनुभव अच्छा रहेगा।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : लाइट ब्लू

सिंह 
(23 जुलाई- 23 अगस्त) 
 
उपलब्धियों से भरा हुआ सप्ताह रहेगा।
कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिलने वाला है।
अपनी कार्यक्षमता से खास जगह बनाएंगे।
वित्तीय लेन देन में सतर्कता बरतनी होगी।
किसी तरह की ठगी के शिकार हो सकते हैं।
परिवार में कोई आयोजन होने वाला है।
शादीयोग्य लोगों का रिश्ता तय हो सकता है।
दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने वाले हैं।
तनावमुक्त रहने के लिए स्पा ले सकते हैं।
दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने के संकेत हैं।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ग्रे

कन्या 
(24 अगस्त- 23 सितंबर)
 
मेहनत और प्रयास के उचित परिणाम मिलेंगे।
प्रतिभा और समर्पण से खास जगह बनाएंगे।
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी अहमियत बढ़ेगी।
व्यवसाय को अपेक्षित विस्तार दे सकते हैं।
किसी के प्रति अपनी फिलिंग साझा कर पाएंगे।
विवाह प्रस्ताव पर सहमति बनने वाली है।
अपने डाइट प्लान का सख्ती से पालन करें।
जीवनशैली में परिवर्तन लाने की जरूरत है।
सिबलिंग के संग मनमुटाव रहने के संकेत हैं।
ट्रिप पर जा सकते हैं, यादगार अनुभव रहेगा।
लकी नंबर : 1
लकी कलर : लाइट येलो

तुला
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
ये सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
पेशेवर क्षेत्र की समस्या दूर हो सकती है।
वित्तीय मामले में राहत मिलने के संकेत हैं।
किसी के प्रति आकर्षित होने की संभावना है।
फैमिली या फ्रेंड्स की गेदरिंग होने वाली है।
परिवार में आपके विचार को महत्व मिलेगा।
सेहत के उपर निगरानी रखने की जरूरत है।
योग या जिम क्लास जाना शुरू कर सकते हैं।
यात्रा तनावमुक्त रखेगी, प्लान कर सकते हैं।
पढ़ाई में नया मुकाम हासिल करने वाले हैं।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : सैफ्रॉन

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
काम के प्रति आपका समर्पण फलदायी होगा।
करियर को लेकर ठोस निर्णय ले सकते है।
प्रोफेशन में तरक्की की प्रबल संभावना है।
उद्दयमी बड़ी डील फाइनल करने वाले हैं।
आर्थिक स्तर पर मजबूती आने के संकेत हैं।
फिटनेस संबंधी उपलब्धि से आत्मबल बढ़ेगा।
बड़े बुजुर्ग के प्रति सम्मान बढ़ने वाला है।
जीवनसाथी से मेंटल सपोर्ट की अपेक्षा रहेगी।
किसी सोशल इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं।
शैक्षणिक क्षेत्र में आगे का रास्ता खुलेगा।
पैतृक संपत्ति के मालिक बनाए जा सकते हैं।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : मैरून

धनु 
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
गलतियों से सीखना आपको आगे ले जाएगा।
पेशेवर क्षेत्र में आपकी डिमांड बढ़ने वाली है।
लॉग टर्म निवेश में दिलचस्पी दिखा सकते हैं।
दाम्पत्य जीवन में अंडरस्टेंडिंग बेहतर होगी।
फैमिली में कोई आयोजन होने की संभावना है।
करीबी लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक दिलचस्पी बढ़ेगी।
अकेडमिक क्षेत्र में रास्ता बदलने के संकेत हैं।
नए लोकेशन पर शिफ्ट होने की संभावना है।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : बेबी पिंक

मकर
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
 
मेहनत की फसल काटने का समय आ गया।
प्रमोशन का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
नई परियोजना में शामिल किए जा सकते हैं।
व्यावसायिक क्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत हैं।
पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है।
आर्थिक स्तर पर मजबूती आएगी, धैर्य रखें।
बच्चों को वक्त देना आपकी प्राथमिकता रहेगी।
किसी प्रकार की बहस से दूर रहना अच्छा होगा।
कपल के रूप में लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे।
प्रॉपर्टी लेने वाले पेपर वर्क में व्यस्त रहेंगे।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : पर्पल

कुंभ
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
जुनून से कुछ भी संभव करना जानते हैं।
पेशेवर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल होगा।
पैसे से संबंधित मामलों में गंभीरता रखें।
वित्तीय हेरफेर का शिकार हो सकते हैं।
घरेलू मामले को समय रहते शांत कर लें।
घर की शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
जीवनसाथी का सपोर्ट हौसला बुलंद रखेगा।
सेहत संबंधी संकेतों पर ध्यान देना होगा।
रेगुलर चेकअप के लिए वक्त निकालें।
दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बनने वाला है।
रियल स्टेट के डील में धोखा हो सकता है।
लकी नंबर : 6
लकी कलर : मैजेंटा

मीन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
इन दिनों सकारात्मक और आशावान रहेंगे।
फ्रेशर्स को ब्रेक मिल जाने की उम्मीद है।
बिजनेस को विस्तार देने का प्लान बनेगा।
आमदनी के नए स्तोत्र खुलने की उम्मीद है।
वजन कम करने के उपायों पर ध्यान देंगे।
बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलने वाला है।
पढ़ाई से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं।
जीवनसाथी के संग संबंध सुधारने वाले हैं।
अच्छे किरायेदार की तलाश पूरी हो जाएगी।
फैमिली के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
पैतृक संपत्ति का बंटवारा होने के संकेत हैं।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : सिल्वर