शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope from 28th August

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां - Weekly Horoscope from 28th August
* साप्ताहिक राशिफल (28 अगस्त से 4 सितंबर 2017) 
 
मेष
 
कार्यस्थल पर जिस तरह कोई अपना काम आप पर लाद रहा है, उससे उसकी समस्या, आपकी परेशानी बन सकती है। नकारात्मकता आपकी मानसिक दशा खराब करे, इससे पहले उससे छुटकारा पाने के लिए कदम बढ़ा सकते हैं। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा नीला
 
वृषभ
 
घर में कोई विशेष काम नहीं रहेगा और आपके पास काफी समय बचने की संभावना है। घर के डिजाइन में भव्य परिवर्तन करवाना आपके बजट को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। आप भावना में बहकर किसी धूर्त व्यक्ति की मांग पूरी करने से बच सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षणिक स्तर पर नोट्स का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण रहेगा। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का लाल
 
मिथुन
 
कौन, क्या है? जैसी जिज्ञासा आपको अच्छा रोजगार दिलाने में सहायक हो सकती है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन होने वाला है, जो काफी मजेदार साबित होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किया गया प्रयास सफल होने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर जिसके लिए आप प्रयासरत हैं उसमें अभी थोड़ी देर लग सकती है। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : आसमानी
 
कर्क
 
यदि आप नौकरी या पदोन्नति के लिए प्रयासरत हैं, तो सितारे आपके पक्ष में रहने की संभावना है। किसी पुराने निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में उन्नति संभव है। जो लोग अस्वस्थ दिनचर्या से ग्रस्त हैं उन्हें आत्मनियंत्रण करने की जरूरत है। आप में से कुछ लोग शैक्षणिक मोर्चे पर सही मार्गदर्शन की कमी महसूस कर सकते हैं। सामाजिक समारोह में शामिल होने में आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। सड़क पर यात्रा करते समय सावधानी रखें। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हल्का हरा
 
सिंह 
 
किसी महत्वपूर्ण इरादे में कामयाबी के लिए पीछे की सीट पर बैठने से बात नहीं बनेगी। पेशेवर लोगों के लिए सब कुछ अच्छा रहने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर जो लोग निश्चिंत होकर बैठे हैं उनके लिए राह मुश्किल हो सकती है। यदि सही समय पर कारगर कदम नहीं उठाए गए, तो व्यापारी अपने ग्राहक से हाथ धो सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपके प्रति शिकायत को मन से लगाकर बैठा है, जो आपकी बदनामी का कारण बन सकता है। रोमांटिक मोर्चे पर सब सही चलता रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
कन्या 
 
सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है, मौके पर चौका मारने के लिए तैयार रहें। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। कोई बहुप्रतीक्षित सामाजिक समारोह 'ऊंची दुकान फीका पकवान' साबित होने वाला है। भले ही अभी आपके प्यार में बहुत रोमांच का अभाव हो फिर भी एक-दूसरे का साथ आपकी सब कमी को पूरी कर सकता है। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा हरा
 
तुला
 
यदि आपके पास किसी परियोजना को पूरा करने लायक साधन है तो आपको बेझिझक उसे करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। जो कुछ आपने स्वास्थ्य के मोर्चे पर शुरू किया है, उसका फायदा मिलने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं उनकी बात बन सकती है। कार्यस्थल पर जो कुछ खास जानकारी मिले उस पर नजर बनाकर रखें, बाद के दिनों में आपके काम आ सकता है। किसी यात्रा पर जाने की योजना टलने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला 
 
वृश्चिक
 
जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है, कुछ ऐसा करने से बचें जिसका बाद में आपको अफसोस होने की संभावना हो। किराए पर संपत्ति देना परेशानी का कारण हो सकता है। मौजूदा काम में बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, किसी की मदद मिलने की संभावना नहीं है। उथला ज्ञान शैक्षणिक मोर्चे पर घातक साबित हो सकता है इसलिए गलत राह पर चलने से बचें। कोई छोटी-सी बीमारी आपको परेशान कर सकती है इसलिए सावधानी बरतें। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
 
धनु
 
पेशेवर मोर्चे पर तरक्की होने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रतियोगिता में आपके द्वारा किया गया प्रदर्शन आपको संतुष्ट कर सकता है। घर में कोई बड़ा आयोजन होने की संभावना है जिससे आपकी शोहरत बढ़ सकती है। आपको किसी अन्य शहर में यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग अपने घर का नवीनीकरण करा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का नारंगी
 
मकर
 
जिस चीज के लिए आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे अंतत: वो इंतजार आपका पूरा होने वाला है और आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक मामले में किस्मत आपके साथ है। आमदनी बढ़ने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर कोई घटना आपके अनुकूल साबित हो सकती है। निवेश के मामले में आपके पास जो विकल्प हैं उसे कसकर हथियाने की जरूरत है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी विदाई की संभावना है। सामाजिक समारोह के दौरान आपको सुनहरा मौका हाथ लग सकता है। स्वस्थ जीवनशैली की वजह से आप तंदुरुस्त रहेंगे। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा पीला 
 
कुंभ
 
किसी चीज या किसी व्यक्ति का अंतहीन इंतजार आपके सब्र का बांध तोड़ सकता है। आर्थिक मामले में आपको कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन आप जल्दी ही इससे बाहर निकल पाएंगे। फिटनेस पाने के लिए किया जाने वाला प्रयास आपकी अनिच्छा से नाकाम हो सकता है। आपको अपना शत-प्रतिशत आत्मबल लगाने की जरूरत है। पेशेवर मोर्चे पर आपको दी गई जिम्मेदारी समय पर पूरी नहीं होने की वजह से आप नजर में आ सकते हैं। बेसब्री से इंतजार किया जाने वाला सामाजिक समारोह बेकार साबित हो सकता है। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीच
 
मीन
 
जो लोग नौकरी की तलाश में लगे थे, उन्हें खुशखबरी मिलने की संभावना है। करीबी लोगों के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। आपके रोमांटिक प्रयासों को कुछ ठोस जमीन प्राप्त हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा हो सकता है जिसकी वजह से आपको उन लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा जिनसे आप लंबे समय से नहीं मिले हैं। किसी बहुमूल्य संपत्ति को पाने के लिए हाथ फैला सकते हैं। आप किसी प्रयास को पूरा होने से पहले ही छोड़ देंगे। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लैवेंडर

देखें वीडियो...