• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope from 24th July - 30th July 2018

24 से 30 जुलाई 2018 : साप्ताहिक राशिफल

24 से 30 जुलाई 2018 : साप्ताहिक राशिफल। Weekly Horoscope from 24th July - 30th July 201 - Weekly Horoscope from 24th July - 30th July 2018
* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
पेशेवर स्तर पर आपको कोई बड़ा मौका मिलने वाला है। पेशेवर स्तर पर आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आप अपनी शानदार वाकपटुता के कारण आप कोई बड़ी डील हासिल करने वाले हैं। शादी से संदर्भ में कोई अच्छी सूचना पाकर आप आनंदित महसूस करेंगे। कोई आपके सामने ऐसा प्रस्ताव रखेगा जिसे आप चाहकर भी इंकार नहीं कर पाएंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी चलती रहेगी।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : परपल
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आप में से कुछ लोगों को विदेश की ट्रिप मिलने वाली है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रेमी अपना किया हुआ वादा निभाकर आपके दिन को खूबसूरत बना सकता है। नौकरी मिलने में अभी कुछ विलंब होने के संकेत हैं। आपके अंदर काम करने वाले आपके अधिकार पर सवाल उठा सकते हैं जिससे आपका मूड खराब रहने की संभावना है। जो आपके बदले इन्वेस्ट करने को राजी है, आप उस पर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। मौसम के अनुसार नहीं चलने से बीमार पड़ने की आशंका है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पदोन्नति या अन्य कोई उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को सुनहरा मौका मिलने की उम्मीद है। परिवार में कोई समारोह आयोजित किए जाने की संभावना है। जिसके लिए आपके मन में एहसास है उसकी तरफ से प्यार की पहल हो सकती है। एक छोटा सा अवकाश आपके लिए काफी रोमांचक साबित होगा। फिजूलखर्ची आपका बजट बिगाड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गहरा लाल
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। जिसे आप प्यार करते हैं उसके सामने इजहार करने की हिम्मत जुटा सकते हैं। गृहिणियां बाहरी किसी की सहायता मिलने से बहुत राहत महसूस करेंगी। संयुक्त परिवार में रहने वाले लोग परिवार में शांति और एकजुटता बनाए रखने में सफल साबित होंगे। आप जो भी काम करेंगे, उसमें पूरी संतुष्टि मिलने की उम्मीद है। बढ़ते खर्च को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना महंगा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
नौकरी के प्रति जुनून की कमी लग रही है इसलिए कुछ बड़ा पाने की उम्मीद करना बेकार है। आप में से कुछ लोग सामाजिक स्तर पर उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। कोई पुरानी गलती सामने आने से आप लज्जित हो सकते हैं, सावधान रहें। रोड ड्राइव को टाल देना ही सही रहेगा। किसी की नजर आपके पैसे पर टिकी रह सकती है। मकान का लोन चुकता करने में थोड़ी परेशानी रहने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
मार्केटिंग के फील्ड में काम करने वाले लोग एडवांस में कुछ प्लान कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ रही प्रतियोगिता को देखते हुए आपको अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। आप में से कुछ लोगों के सामने एक अच्छे निवेश का मौका आने वाला है। आप यदि परिवार में शांति चाहते हैं तो आपको बुजुर्गों के साथ बैठना चाहिए। ऑफिशियल ट्रिप पर गए लोगों का दिन सामान्य रहने वाला है। आप में से कुछ लोग अपनी संपत्ति बेचने का मन बना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरोजा
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से अब पूरी तरह से निजात मिलने वाली है। आप पहले की तरह फिट नजर आएंगे। आप में से कुछ लोग बाहर पोस्टिंग पर जाने के लिए अपनी पैकिंग शुरू कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर प्रतिस्पर्धी का सामना करना पड़ेगा। स्थिति आपके लिए दुखद हो सकती है। शादीयोग्य लोगों के जोड़ीदार की तलाश पूरी हो जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आपके सामने कुछ अच्छे निवेश का मौका आने वाला है। पेशेवर स्तर पर जिस काम का दायित्व दिया गया है, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने वाले लोगों को कठिन स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अंतत: सफलता मिलने की संभावना है। किसी काम में वॉलेंटियरिंग करने के मुद्दे पर परिवार में तनाव हो सकता है। आप रोमांटिक मूड में रहते हुए भी प्रेमी से मिलने के लिए वक्त निकालने में असमर्थ रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
अच्छी छवि हासिल करने के लिए आपको कई कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। कुछ दिनों से बीमार चल रहे लोगों की तबीयत में सुधार के संकेत हैं। पेशेवर स्तर पर आपको अच्छा मौका मिलने की संभावना है। फायदेमंद लगने वाला सौदा आपको गुमराह कर सकता है। किसी मेहमान के अचानक घर आगमन से आपका रूटीन खराब हो सकता है लेकिन आपको इसका कोई अफसोस नहीं रहेगा। आप रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
कार्यस्थल की परिस्थिति को आप अपने हिसाब से घुमा सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने में आपके सीनियर का बहुत बड़ा हाथ रहने वाला है। आप में से कुछ लोगों को विरासत में संपत्ति मिलने की संभावना है। व्यायाम के जरिए आप अच्छी सेहत प्राप्त कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कुछ शिकायत हो सकती है लेकिन हो सकता है उसके पीछे कोई वाजिब वजह हो। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
पेशेवर और निजी दोनों ही स्तरों पर चीजें बेहतर होती नजर आ रही हैं। सकारात्मक विचारों से आप में नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता अब दूर होती नजर आ रही है। आपके किसी अपने को नौकरी मिलने की संभावना है। बचत की आदत के फायदे का एहसास कठिन समय में होने वाला है। जिस किसी आवश्यक वस्तु को आप खरीदने का मन बना रहे थे, वो आपको गिफ्ट में मिल जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
पेशेवर स्तर पर आप अपनी मेहनत से ऊंचे पद पर बैठे लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। धीरे-धीरे बढ़ने वाली आमदनी आपके लिए रोशनी की किरण साबित हो सकती है। बोलने से पहले सोच लेना जरूरी होता है। आप न चाहते हुए भी किसी को चोट पहुंचा सकते हैं। परिवार के किसी नौजवान के साथ आपका व्यवहार कुछ ज्यादा ही सख्त हो सकता है। रोमांटिक स्तर पर आ रही दूरी आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में चढ़ना बुरा तजुर्बा हो सकता है। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन

 
 
ये भी पढ़ें
शिव को प्रिय है रुद्राक्ष, यहां जानिए 21 मुखी रुद्राक्ष के देवी-देवता और उनके चमत्कारिक मंत्र