शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope For October 22 - 28, 2017

22 से 28 अक्टूबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल

22 से 28 अक्टूबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope For October 22 - 28, 2017
* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 
 
मेष
 
आप में से कुछ लोग नया घर ले सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर मशहूर होने की चाहत में आप अपने जान-पहचान का दायरा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर काम को समय से पूरा करने के कारण आपको संतुष्टि मिल सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर छुटे हुए काम को कुशलता से पूरा कर आप अन्य लोगों की बराबरी करने में सफल रहेंगे। किसी के द्वारा लिया गया उधार वापस मिलने की संभावना है। फिटनेस को लेकर की गई आपकी मेहनत कामयाब होती दिख रही है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : भूरा
 
वृषभ
 
परिस्थिति में कोई महंगा सामान खरीदने का कोई मतलब नहीं हो सकता है। कोई सामाजिक समारोह आपको उन लोगों से मिलने का मौका दे सकता है जिनसे आप सालों से नहीं मिल सके हैं। घरेलू मोर्चे पर जिस तरह आप सबके साथ का मजा ले रहे हैं, उससे शांति बने रहने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी योजना सफल होने के संकेत हैं। इसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई आपसे बेइंतहा प्यार जता सकता है। आर्थिक मोर्चे पर खुद को स्थापित करने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
मिथुन
 
पेशेवर और निजी दोनों ही मोर्चों पर एक अच्छे दिन की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी सलाह को पूरे महत्व के साथ अपनाए जाने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग बिना किसी खास प्रयास के समयसीमा में कार्य संपन्न करने में सफल हो सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर किए गए परिवर्तन में आपकी कलात्मकता की झलक मिल सकती है। आप एक खूबसूरत रोमांचक शाम बिता सकते हैं। कहीं बाहर घूमने जाना काफी रोमांचक साबित होने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला
 
कर्क
 
किसी से किया हुआ वादा निभाने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर जोखिम लेने से बचें अन्यथा ग्राहक खो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। जो दांव आपने लगाया है उसका वित्तीय फायदा आपको मिलने के संकेत हैं। धार्मिक विचारधारा वाले लोगों को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से मानसिक शांति मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही महंगी हो सकती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट
 
सिंह
 
पेशेवर मोर्चे पर आप सबका विश्वास हासिल कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर शानदार सफलता के साथ आप अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। अच्छे वित्तीय प्रबंधन के द्वारा आप खुद को आर्थिक मुसीबतों से बचा सकते हैं, इसके साथ ही बचत को लेकर भी सजग होने की संभावना है। लोन लेने के लिए जरूरी सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर सकते हैं। अपनी लोकप्रेमी प्रवृत्ति के कारण आप सामाजिक जीवन में प्रवेश कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
 
कन्या
 
पेशेवर मोर्चे पर कोई आपकी पसंद के खिलाफ काम कर सकता है। किसी बीमारी से निपटने के लिए कारगर तरीका ढूंढने की जरूरत हो सकती है। जिनका वजन समस्या का कारण बन गया है, वे इससे निजात पाने के लिए कदम उठा सकते हैं। वर्तमान जीवनशैली को बनाए रखने में वित्तीय समस्या उत्पन्न होने की संभावना है, कोई वैकल्पिक राह तलाशेंगे। घरेलू मोर्चे पर किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन किसी भी कीमत पर उसे पूरा किए जाने के संकेत हैं। बचपन की मोहब्बत का कोई भविष्य नहीं हो सकता है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
तुला
 
कार्यस्थल पर कोई आपका अनुचित लाभ उठा सकता है इसलिए आप अपना राज छुपाकर रख सकते हैं। कोई बड़ा असाइन्मेंट या परियोजना जो आपको मिलने वाला था, किसी और को दिए जाने की संभावना है। सामाजिक मोर्चे पर चमकने के लिए आप सक्रिय भागीदारी दिखा सकते हैं। इस समय प्यार पाने के लिए आपका समय शुभ नहीं है, लेकिन आपको समय पर भरोसा रखना होगा। किसी नई वित्तीय योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से सोच-समझकर बढ़ना श्रेयस्कर होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : फिरौजी
 
वृश्चिक
 
पेशेवर मोर्चे पर मदद पाने के लिए किसी बेहतर सहकर्मी को अपने करीब रख सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अपना कार्ड सही ढंग से खेल सकते हैं जिससे आपका भविष्य उज्ज्वल रहने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर प्रतियोगी माहौल बनने के कारण आपके श्रेष्ठ प्रदर्शन के संकेत हैं। किसी समारोह के माध्यम से आप भूले हुए संबंधियों से मिल सकते है। आप में से कुछ लोग समान मानसिकता वाले दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
धनु
 
पेशेवर मोर्चे पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाने की संभावना है। आपके सामने आमदनी के कई स्रोत हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक उद्यम जो आपने अपने बल पर शुरू किया था आगे जाकर लाभदायक साबित होने की संभावना है। किसी के प्यार में पड़ने की संभावना है। नए जोड़े एक-दूसरे के साथ का आनंद ले सकते हैं। कोई आपके साथ समय बिताने के लिए अपने घर बुला सकता है 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी
 
मकर
 
किसी घरेलू मुद्दे को सुलझाने में आपको कठिनाई हो सकती है, मजबूत प्रतिद्वंद्वी होने के कारण कोई आपका पक्ष नहीं लेगा। खुदरा व्यापारियों को प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर सही रणनीति के अभाव में बहुत कुछ छूट सकता है, किसी चीज को हल्के में लेने से बचें। कोई आपसे बिना कुछ कहे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। जंक फूड के प्रति दीवानगी के कारण बीमार पड़ने की आशंका है। आर्थिक रूप से कुछ समस्याएं हो सकती है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
कुंभ
 
रियल स्टेट और गोल्ड में निवेश से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को अच्छी कमाई वाली नौकरी मिलने की संभावना है। ज्यादा से ज्यादा व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति सजगता के कारण आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर कोई मुद्दा आपको दलदल में फंसा सकता है, लेकिन आप उससे सफलतापूर्वक निकलने में सक्षम रहेंगे। अचानक मिलने वाली खुशियों की बहार से आपका जीवन आनंदित रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मीन
 
आप अभी भी किसी के मकसद को लेकर स्पष्ट नहीं हैं, बेहतर होगा कि परखने का इंतजार करें। जीवनसाथी के किसी असाहसिक रवैये से आप नाराज हो सकते हैं, संभव है कि उसे अपने दम पर पूरा करने की कोशिश करें। सामाजिक मोर्चे पर मिलन समारोह का आयोजन किया जा सकता है। पेशेवर मोर्चे पर किसी गलती से बचने के लिए आप झूठा बहाना बना सकते हैं। कोई उधार लिया हुआ रकम चुकता कर सकता है। बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन

देखें वीडियो