मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 29 October - 4 November 2018

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल - Weekly Horoscope 29 October - 4 November 2018
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे

मेष

आप स्वयं को जितना अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देंगे, लोग आपको उतना ही हल्के में ले सकते हैं। वातावरण को खराब करने के बदले सुधार की दिशा में काम करें। लंबी छुट्टी के कारण आप किसी महत्वपूर्ण परियोजना में जगह पाने से वंचित हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर चुने गए रास्ते में आपको अनपेक्षित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसे के मामले में बड़ों की सलाह को नजरअंदाज करना महंगा साबित होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मेजेंटा
 
वृषभ
 
आर्थिक मोर्चे पर सुदृढ़ रहने की संभावना है। शैक्षणिक या पेशेवर मोर्चे पर आपकी राह में आने वाली अड़चनें दूर होने की संभावना है। आप खुद को मजबूती से स्थापित करने में समर्थ होंगे। किसी की सलाह से आप चुने हुए राह पर भटकने से बच सकते हैं। कोई आपके ध्यान के लिए आतुर हो रहा है। यदि आपकी भी उसमें दिलचस्पी है, तो अपना कदम आगे बढ़ा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
 
मिथुन
 
आपको कुछ ऐसा करने के लिए कहा जा सकता है, जो दूसरों की क्षमता से बाहर का हो। पेशेवर मोर्चे पर मिली सफलता आपको करियर के ऊंचाई पर पहुंचाने वाला साबित हो सकती है। आश्चर्यजनक सफलता हासिल कर आप अपने परिवार को गर्व का अनुभव करा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर मजबूती मिलने की संभावना है। लंबे समय से चल रही त्वचा की समस्या से अब निजात मिल सकती है। आप में से कुछ लोग प्रेमी के खराब मूड का शिकार हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
 
कर्क
 
किसी का रवैया भले ही आपको पसंद न आए लेकिन उसमें सच्चाई होने की संभावना है। तनाव में जी रहे लोगों को राहत मिल सकती है। आमदनी में वृद्धि होगी, आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता आ सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर सुरक्षित होने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। घरेलू मामले में हाथ से बाहर जा रही स्थिति को आप अपनी पहल से संभाल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
 
सिंह
 
पेशेवर मोर्चे पर खास लोगों को महत्वपूर्ण काम में साथ रखने के लिए प्रबंधन कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किया गया बदलाव आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य से अपने तरीके से काम लेने के लिए सख्ती करनी पड़ सकती है। काम में कड़ी मेहनत और दृढ़ता से आपके लिए नए अवसर के द्वार खुलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मोर्चे पर स्थिति संतोषजनक रहेगी। मानसिक शांति और सद्भाव का अनुभव कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
 
कन्या
 
पेशेवर मोर्चे पर कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने के लिए आप भरपूर आत्मविश्वास महसूस कर सकते हैं। किसी कानूनी लड़ाई में आपकी जीत की संभावना है। व्यस्त दिनचर्या के बाद मिला अवकाश आपको ऊर्जा और ताजगी दे सकता है। कभी-कभी किसी काम में दखलअंदाजी भी सही साबित हो सकती है तथा सही समय पर आप इसका उपयोग कर सकते हैं। किसी दिलअजीज चीज को खुद से दूर करने पर लोगों की सहानुभूति मिलने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
 
तुला
 
शैक्षणिक मोर्चे पर आप दुगनी क्षमता से मेहनत करने में सक्षम हैं जिसके बेहतर परिणाम आने की संभावना है। किसी हास्य-व्यंग्य में व्यस्त रह सकते हैं। आप में से कुछ लोगों को उपहार या अन्य किसी रूप में आमदनी होने की संभावना है। किसी प्रचलित निवेश में पैसा लगा सकते हैं। बिना पूछे आप घर के मामले में सहायता करेंगे। किसी विपरीत जेंडर के साथ आकर्षण में पड़ सकते हैं, रोमांस की शुरुआत के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
वृश्चिक
 
परेशान मनोदशा में रहने के कारण आप चिड़चिड़ा महसूस कर रहे हैं। व्यवहार पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। संपत्ति के लेन-देन में किसी के दिखावे या मधुरता के झांसे में पड़ने से सावधान रह सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करने से बचें। आप में से कुछ लोग नया वाहन खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ अंक : लेमन
 
धनु
 
पेशेवर मोर्चे पर आप फिर से नई शुरुआत कर सकते हैं। किसी के साथ रिश्ता बनाने के लिए सोच का मिलना बहुत ही आवश्यक महसूस होगा। यात्रा में साथ चलने के लिए कोई आपसे आग्रह कर सकता है। संपत्ति विवाद सुलझने की संभावना है, फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी बड़ी जगह पर पैसा निवेश करने से पहले आपको किसी की सलाह की आवश्यकता महसूस हो सकती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
मकर
 
नए रूटीन में ढलना शुरुआत में मुश्किल लग सकता है, लेकिन बहुत जल्दी आपको इसकी आदत हो जाएगी। पेशेवर और शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपनी लय में वापस आ सकते हैं। लक्ष्य हासिल करने की दिशा में सहूलियत की मनोदशा आपका ध्यान भटका सकती है। आपके आसपास के लोग आपके प्रति सहायक और जिम्मेदार बने रहेंगे। शानदार विश्लेषणात्मक क्षमता के बल पर आप अपने शुभचिंतकों की भावना को समझने में समर्थ हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
 
कुंभ
 
किसी की सफलता से आपको भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर आपकी खास आदतों को लोग अपवाद में ले सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपका झुकाव उन कामों की तरफ बढ़ सकता है जिसे आप पहले नापसंद करते थे। आर्थिक स्थिति आपको अपनी चाहतों पर नियंत्रण रखने का संकेत दे सकती है। स्वास्थ्य के मामले में मनमानी का असर फिटनेस पर दिख सकता है। खराब हो चुके रोमांटिक रिश्ते को झेलने से बेहतर होगा कि आप अलग हो जाएं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हरा
 
मीन
 
शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा साबित होने की संभावना है। आप चाहे जो भी करें, परिणाम सकारात्मक ही रहेगा। जिस जिम्मेदारी को आपने अनुकरणीय तरीके से निभाया है, उसे अब पूरा कर सकते हैं। पहले की बकाया राशि जल्दी ही मिलने की संभावना है। किसी करीबी के साथ मुनाफे वाले उद्यम की शुरुआत करना फायदेमंद साबित होगा। नजरिया बदलने का सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर नजर आ सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा गुलाबी। 
ये भी पढ़ें
बुध, गुरु और रविवार हैं भैरवनाथ के दिन, करें ये 10 उपाय और चमकाएं अपनी किस्मत