• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 13 To 19 March 2023

Weekly Rashifal 2023: पढ़ें 13-19 मार्च का साप्ताहिक राशिफल, किन राशियों के चमकेंगे सितारे

Weekly Rashifal 2023: पढ़ें 13-19 मार्च का साप्ताहिक राशिफल, किन राशियों के चमकेंगे सितारे - Weekly Horoscope 13 To 19 March 2023
weekly horoscope 2023 : मार्च माह के साप्ताहिक राशिफल में यहां पढ़ें मेष से मीन राशि के लिए क्या खास लेकर आ रहा है यह नया सप्ताह। इस साप्ताहिक भविष्यफल में जानें वेबदुनिया के प्रिय पाठकों के लिए नौकरी, शेयर मार्केट, रोमांस, व्यापार, करियर, शिक्षा, रोजगार आदि के बारे में जानकारी- 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 13 मार्च से 19 मार्च 2023) 
 
मेष : ARiES
 
(Mar 21-Apr 20)
 
प्रोफेशनल मामले में सक्सेसफुल वीक रहेगा। अपनी क्रिएटिविटी और स्किल को निखारेंगे। कलीग्स सपोर्टिव रहेंगे, प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। रिलेशनशिप से संतुष्ट रहने की उम्मीद है। अपनी एनर्जी यूटिलाइज करें, सेहत ठीक रहेगी। सिबलिंग और पैरेंट्स के साथ क्लोजनेस बढ़ेगा। फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान देना जरूरी है। किसी लुभावनी स्कीम के झांसे में न आएं। गांव घूमने जा सकते हैं, यादगार अनुभव रहेगा।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ऑरेंज


वृषभ : TAURUS (Apr 21-May 20)
 
उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है, धैर्य रखें। रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे, खुशी मिलेगी। ऑफिस के माहौल से थोड़ी असंतुष्टि रहेगी। आमदनी बढ़ाने का नया अवसर मिल सकता है। पसंद की लोकेशन पर ट्रांसफर मिल जाएगा। फैमिली लाइफ स्मूद रहेगी, रिलेक्स महसूस करेंगे। लाइफस्टाइल बदलने वाली है। जिम ज्वॉइन करेंगे।
रीयल स्टेट मार्केट में कोई डील कर सकते हैं।
 
लकी नंबर : 7
लकी कलर : येलो


मिथुन : GEMINI 
(May 21-Jun 21) 
 
परिवार के लोगों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। प्रोफेशनल्स अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस में लीडरशिप का मौका मिलेगा। बजट का ध्यान रखें, आर्थिक स्थिरता आएगी। तनाव और थकान जैसी परेशानी हो सकती है। गलतफहमी संबंधों में तनाव ला सकती है। खुलकर बात करें, समस्या हल हो जाएगी। सोलो ट्रैवलर ड्रीम डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : डार्क ब्लू


कर्क : CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
ऊर्जा और उत्साह से भरा समय गुजरने वाला है। स्किल और एक्सपेर्टीज को और निखारेंगे। किसी खास प्रोजेक्ट के लिए चुने जा सकते हैं। बजट बनाकर चलें, एक्सपेंसेस का ध्यान रखें। बिजनेस पर्सन को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। फैमिली को समय दे पाएंगे, संतुष्टि मिलेगी। नए रिलेशन में पड़ने से बचें, समय प्रतिकूल है। दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप का प्लान बनेगा। फ्लैट सेल से अच्छी कमाई होगी।
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : पीच


सिंह : LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ एक्साइटिंग रहेगी। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं, गाड़ी या मकान लेंगे। बिजनेस में स्थिरता आने की उम्मीद है, धैर्य रखें। लाइफस्टाइल ठीक रखेंगे, एनर्जेटिक महसूस होगा। साथी के साथ अच्छी यादें साझा कर सकते हैं। टालमटोल के कारण प्रोजेक्ट डिले हो सकता है। ट्रैवल करना माइंड रिलेक्स करेगा, एनर्जी मिलगी। एग्जाम में अच्छी परफॉर्मेंस रहने की उम्मीद है।
 
लकी नंबर : 15
लकी कलर : ब्राउन


कन्या : ViRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
सेहत के मामले में यह सप्ताह शानदार रहेगा। हेल्दी खाने और व्यायाम का ध्यान रखेंगे। इन्वेस्टमेंट के जरिए आमदनी बढ़ने वाली है। किसी से इमोशनल कनेक्शन बढ़ने वाला है। अपने व्यवहार से लवर को इम्प्रेस कर सकते हैं। करियर में आए चैलेंज आसानी से सुलझा लेंगे। फैमिली लाइफ की परेशानियो को दूर कर पाएंगे। ट्रैवलर्स के लिए अनुकूल समय रहेगा। एकेडमिक लेवल पर आ रही परेशानी दूर होगी।
 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन


तुला : LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
फाइनेंशियल लेवल पर थोड़ा स्ट्रगल रहेगा। अनएक्सपेक्टेड खर्चा बढ़ने की संभावना है। लिमिटेड रिसोर्स में सेविंग्स कठिन होगी। कलीग्स से नए आइडिया और एनर्जी मिलेगी। सेहत को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। परिवार में किसी तरह का तनाव रहेगा। पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखना होगा। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का मन बना सकते हैं। ट्रिप पर जाना जीवन में ताजगी लाएगा।
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : गोल्डन


वृश्चिक : SCORPiO
(Oct 24-Nov 22)
 
सप्ताह आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। फाइनेंशियल ग्रोथ एवरेज रहेगी, निश्चिंत रहें। नए बिजनेस के बारे में विचार कर सकते हैं। हेल्थ इग्नोर करना ठीक नहीं होगा, सजग रहें। प्रोफेशनल्स को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार के लोगों में प्यार और एकजुटता रहेगी। पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन गेप न होने दें। फन लवर्स एडवेंचर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। कॉम्पिटिशन की तैयारी में कमी रह सकती है।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : सिल्वर


धनु : SAGiTTARiUS
(Nov 23-Dec 21)
 
कमाई के मामले में संतोषजनक समय रहेगा। पारिवारिक जीवन शानदार रहने के संकेत हैं। किसी के प्यार में पड़ सकते हैं, रोमांचित रहेंगे। इनकम और एक्सपेंस का बैलेंस रखना जरूरी है। लाइफस्टाइल डिसिप्लिन्ड रखेंगे, हेल्थ सुधरेगा। एक्सरसाइज के हिसाब से डाइट चेंज करेंगे। अप्रेजल को लेकर मायूसी हो सकती है। किसी वजह से ट्रिप प्लान टल सकता है। पढ़ाई में आ रहीं चुनौतियों से निपट लेंगे।
 
लकी नबंर : 1
लकी कलर : क्रीम


मकर : CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
इन दिनों किस्मत का सितारा बुलंद रहेगा। फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग होने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में पहचान बनने वाली है। रिलेशनशिप में एक-दूसरे के लिए भरोसा बढ़ेगा। मेडिटेशन शुरू करने का फायदा दिखेगा। फिजिकली फिट रहेंगे, पॉजिटिविटी बढ़ेगी। यात्रा के दौरान परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रोड ट्रिप पर जाने से पहले अच्छी तैयारी रखें। घर खरीदने का सपना पूरा होने वाला है। सिबलिंग के साथ रिलेशन सुधारना चाहेंगे।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : स्काई ब्लू


कुंभ : AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
प्रोफेशनल लेवल पर अच्छी अपॉर्चुनिटी मिलेगी। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट मिलने के संकेत हैं। फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन की परेशानियों पर ध्यान दें। घर में कोई पार्टी या आयोजन रख सकते हैं। मैरिज प्रपोजल मिलने की संभावना है। मेंटल और फिजिकल हेल्थ से निश्चिंत रहेंगे। रूटीन लाइफ में बदलाव ला सकते हैं। रियल स्टेट में निवेश करने का सही अवसर है।
 
लकी नंबर : 1
लकी कलर : पिंक


मीन : PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
फैमिली लाइफ से खुश और संतुष्ट रहेंगे। आपसी प्यार और भरोसा बढ़ने वाला है। सेल्फ केयर और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। साथी के साथ लाइफ में अप्स एंड डाउन लगा रहेगा। फाइनेंशियल कंडीशन संतोषजनक रहेगी। ऑफिस के माहौल से थोड़ा तनाव रहेगा। स्कॉलरशिप पाने का प्रयास सफल होगा। शॉर्ट टर्म निवेश में पैसा लगा सकते हैं।
 
लकी नंबर : 9
लकी कलर : पर्पल

 
ये भी पढ़ें
13 मार्च 2023, सोमवार के शुभ मुहूर्त