बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Forecast

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां (देखें वीडियो)

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां (देखें वीडियो) - Weekly Forecast
मेष
 
किसी के प्रति प्रतिबद्धता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। सामाजिक मोर्चे पर कुछ उत्साहवर्धक काम होने की संभावना है। घरेलू मुद्दे पर पति-पत्नी एक-दूसरे से असहमत हो सकते हैं व किसी बात पर टकराहट हो सकती है। किसी संपत्ति सौदे को पूरा होने में अभी और वक्त लग सकता है। जो लोग आर्थिक मसले को लेकर चिंतित थे उनके लिए खुश होने का मौका है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा हरा
 
वृषभ
 
अपनी बात को रखने के लिए आपको किसी की मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी स्वार्थी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना सही नहीं है। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छे संकेत हैं, स्थिति पहले से बेहतर होगी। पेशेवर मोर्चे पर आप कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं जिसका भविष्य में आपको फायदा मिलने वाला है। खुदरा व्यापारियों को अच्छी आमदनी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आध्यात्मिकता और ध्यान से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
 
मिथुन
 
शैक्षणिक मोर्चे पर अपनी प्रगति जानने के लिए आपको लगातार किसी के संपर्क में रहना पड़ सकता है। कोई पुरानी बीमारी आपको फिर से परेशान कर सकती है। पेशेवर मोर्चे पर कुछ महत्वपूर्ण चीज खोने की संभावना को लेकर किसी से सलाह-मशविरा करना लाभदायक साबित हो सकता है। घरेलू झगड़े में आप मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। ऋण के लिए किसी और पर भरोसा न करें। तनाव कम करने के लिए आप शौक का सहारा ले सकते हैं। परिवर्तन की इच्छा रखने वालों के लिए सितारे पक्ष में हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : बेबी पिंक
 
कर्क
 
कोई खुशी का समाचार मिलने की वजह से आप उत्साहजनक महसूस कर सकते हैं। नेटवर्किंग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं, बड़ी आमदनी के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आप कोई दायित्व निभा सकते हैं जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। दूसरों के लिए खाना बनाकर आप अपने लिए खुशियां बटोर सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आप किन्हीं अजनबियों के साथ भी संपर्क बनाने में समर्थ हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हरा
 
सिंह
 
जिस पर आप भरोसा करते हैं उसे लेकर कोई नकारात्मक बात सामने आ सकती है। कोई मजबूरी नहीं है कि आप किसी काम में सेवा दें, लेकिन यदि आप स्वयंसेवक की भूमिका निभाते हैं तो आपको जो भी काम मिला है उसे अच्छी तरह पूरा करने का आत्मविश्वास रखें। आर्थिक मामले में बढ़ते खर्च को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आप इससे बाहर निकलने में सक्षम साबित होंगे। जिन लोगों को लेकर आप आमतौर पर बचने की कोशिश करते हैं, उनके साथ संबंध सुधारने का सही मौका है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी 
 
कन्या
 
कुछ बड़ा आयोजन करने का विचार आपके मन में हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी सराहना हो सकती है। आने वाले समय में किसी काम के लिए पैसे की तत्काल आवश्यकता हो सकती है इसलिए अपनी बचत को संभालकर रखें। प्रेमी किसी प्रस्ताव के साथ सैर पर जाने के लिए आपको जोर दे सकते हैं जिसे आप टाल नहीं सकते। अक्सर बाहरी टूर की वजह से आपको अपने जीवनसाथी को समझाना पड़ सकता है व उसकी शंका को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। सड़क पर सावधानी से यात्रा करें, दुर्घटना से देर भली होती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : हल्का हरा
 
तुला
 
कार्यक्षेत्र में बोरियत की संभावना है इसलिए अपने जीवन को रोमांचक बनाने का प्रयास करें। समय के इस मोड़ पर करियर की योजना बनाना महत्वपूर्ण हो गया है। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन आप उससे प्रभावी रूप से निपटने में कामयाब हो सकते हैं। घर के नौजवान को बचत को लेकर मार्गदर्शन की जरूरत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में देरी चिंता का कारण बन सकती है। घरेलू मोर्चे पर अटके हुए काम को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पैरट ग्रीन
 
वृश्चिक
 
पति-पत्नी या प्रेमी के बीच निजी क्षण बिताए जाने के संकेत हैं। कार्यस्थल पर सावधान रहें, आपसे कोई गलती होने की संभावना है। किसी पूर्व प्रतिबद्धता के कारण घरेलू समारोह से दूर रहना पड़ सकता है। घरेलू मोर्चे पर बजट में कटौती करने के लिए आप कमर कस सकते हैं। नवविवाहित जोड़े प्रेम में अभिभूत रहेंगे व अपने लिए जीवन के बेहतरीन पल बिता सकते हैं। कोई विवादित संपत्ति आपको परेशान कर सकती है, लेकिन मामला कोर्ट तक जाने से बच जाएगा। जीवनशैली में बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गुलाबी
 
धनु
 
किसी काम को समय देने की आपको बहुत जरूरत है, लेकिन आप उसके लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। किसी बात को लेकर हद से ज्यादा जिद आपकी प्रेमिका का मूड खराब कर सकता है। करीबी द्वारा किसी अभियान में न बुलाए जाने के कारण आपको दुख पहुंच सकता है। आप में से कुछ लोग खुद को पेशेवर तौर पर स्थापित करने में सक्षम हो सकते हैं। कुछ खास परिस्थितिवश परिवार की किसी जरूरत को पूरा करने में आपको देरी हो सकती है। कर्ज लेने में सावधानी रखें। रकम उतनी ही उधार लें, जितनी कि आसानी से चुकाई जा सके।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : क्रीम
 
मकर
 
दोस्तों के साथ वक्त गुजारने की संभावना है। व्यावसायिक मामले में किसी तरह की आजादी हरगिज न रखें। किसी नजदीकी द्वारा अप्रिय टिप्पणी आपको परेशान कर सकती है। घरेलू मोर्चे पर कोई बदलाव के खिलाफ हो सकता है। आपके दिमाग से रोमांस दूर रहेगा। आलस और निष्क्रियता आपकी तंदुरुस्ती को बिगाड़ रहे हैं, जल्दी ही नियंत्रण करने की जरूरत है। सैर के लिए समय निकाल सकते हैं, यात्रा मजेदार साबित होगी। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
कुंभ
 
व्यक्तिगत मामलों को निपटाने में व्यस्त रहने के कारण आपको सुकूनभरे पल का बेसब्री से इंतजार हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ खुशनुमा दिन व्यतीत कर सकते हैं। जुनून की आग फिर से ताजा होने की संभावना है। विदेश जाने की योजना आगे बढ़ रही है। जल्दी ही आपका सपना पूरा होगा। अपने काम की प्रगति से आप नाखुश रह सकते हैं, लेकिन स्थिति उतनी खराब नहीं है जितनी कि अभी नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन समझदारी से खर्च करना समय की मांग है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम
 
मीन
 
पेशेवर मोर्चे पर किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको थोड़ा और सजग रहने की जरूरत है। किसी की समृद्धि आपके मन में ईर्ष्या जगा सकती है। किसी दूसरे के कारोबार में हस्तक्षेप करने से बच सकते हैं। प्रेमी या जीवनसाथी आपको किसी ऐसे काम के लिए आपको उकसा सकते हैं जिससे बाद में आपको अफसोस होने की संभावना रहेगी। कार्यस्थल पर स्वाभिमान की टकराहट होने की संभावना है। किसी के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मरुन

देखें वीडियो... 
ये भी पढ़ें
हरियाली तीज का महत्व एवं पूजन विधि जानिए..