मेष- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य पूर्ण होकर लाभ होगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
वृषभ- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्तों को रोटी दें।
मिथुन- परिश्रम का फल नहीं मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। विवाद न करें। मनोनुकूल कार्य नहीं होंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कर्क- परिश्रम का लाभ मिलेगा। हर ओर से सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति सुगमता से होगी। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ की बनी वस्तुएं दान दें।
सिंह- कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। उत्सव आदि में जाने का मौका मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कन्या- अपेक्षित कार्य बनने से प्रसन्नता होगी। धनागम होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन-वस्त्र दान दें।
तुला- राज्यपक्ष से हानि हो सकती है। विवादास्पद मामले सुलझ नहीं सकते हैं। वाहन-मशीनरी का प्रयोग न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृश्चिक- सोचे गए काम पूर्ण होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। रुका हुआ धन वापस आ सकता है।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
धनु- आय के साधन मिलने में विलंब होगा। धैर्य रखें। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुकावटें दूर होंगी।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन को वस्त्र दान दें।
मकर- सभी कार्य निर्बाध पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक है। प्रयोग सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिठाई दान दें।
कुंभ- कार्यस्थल पर लापरवाही महंगी पड़ सकती है। विवाद न करें। जोखिम न उठाएं। कार्य में रुकावटें आएंगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मीन- प्रेम-प्रसंग अनुकूल होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास कठिनता से सफल होंगे। घर-बाहर शांति रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गाय को चारा खिलाएं।